एक तरफ प्रधानमंत्री मोदी गुजरात के दौरे पर सौगातों का पिटारा खोले हुए हैं वहीँ आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविन्द केजरीवाल भाजपा पर आरोपों का पिटारा खोले हुए हैं, उनके इस पिटारे से आज एक और आरोप निकलकर सामने आया. दरअसल केजरीवाल ने पार्टी के राजयसभा संसद राघव चड्ढा को गुजरात चुनाव को देखते हुए वह का सह प्रभारी बनाया है और वो आशंका जता रहे हैं कि इसकी वजह से उनकी गिरफ्तारी हो सकती है. केजरीवाल ने कहा कि उनके सुनने में आ रहा है कि राघव चड्ढा को गिरफ्तार करने की तैयारी शुरू हो गयी है. केजरीवाल ने भाजपा पर यह आरोप अपने आज के ट्वीट में लगाए। उन्होंने कहा कि अभी यह नहीं पता कि राघव को किस केस में फंसाया जायेगा।
अपने शीर्ष नेता की इस आशंका पर राघव चड्ढा ने भी कहा है कि दरअसल AAP की गुजरात में बढ़ती हुई लोकप्रियता को देखते हुए भाजपा की नींद हराम हो गयी है. गुजरात की जनता अब बदलाव चाहती है, 27 सालों से चले आ रहे भाजपा के कुशासन से छुटकारा पाना चाहती है, उसे आम आदमी पार्टी में अपना भविष्य दिखाई दे रहा है. राघव चड्ढा ने कहा कि भाजपा चाहे जितनी साज़िश कर ले, आप नेताओं की गिरफ्तारियां कर ले, हम लोग डरने वाले नहीं। राघव चड्ढा ने कहा वो भगत सिंह के अनुयायी हैं, न जेल से डरते हैं और न फांसी से.
बता दें कि इस बीच प्रधानमंत्री मोदी गुजरात के दौरे पर हैं जहाँ पर उनका सौगातों का पिटारा खुला हुआ है. अभी तक केजरीवाल गुजरात के दौरे पर दौरा कर रहे थे और हर दौरे पर कोई न कोई मुफ्त योजना और गारंटी देने का वादा कर रहे थे. अब जबकि प्रधानमंत्री गुजरात जाकर शिलान्यास, उद्घाटन और घोषणाओं की श्रंखला चाहए हैं तो अरविन्द केजरीवाल ने राघव चड्ढा की गिरफ्तारी की बात उठाई है, हालाँकि वो यह नहीं बता पाए कि उनकी गिरफ़्तारी किसलिए और किस केस में की जायेगी. वैसे इस तरह के आरोप लगाना केजरीवाल का अपना स्टाइल है.

