Umran Malik को वापस लाने की उठी मांग

स्पोर्ट्सUmran Malik को वापस लाने की उठी मांग

Date:

टीम इंडिया सुपर स्टार तेज़ गेंदबाज़ चोटिल होकर टी 20 विश्व कप से बाहर हो चुके हैं, फिलहाल मोहम्मद सिराज को उनकी जगह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बाकी दो मैचों के लिए टीम में शामिल किया गया है लेकिन बड़ा सवाल यह है कि टी 20 स्क्वाड में बुमराह की जगह आखिर कौन सा गेंदबाज़ लेगा। क्या रिज़र्व में शामिल मोहम्मद शामी या फिर दीपक चाहर। शामी अभी कोरोना संक्रमण से निकले हैं, ऑस्ट्रेलिया के बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी अबतक कोई मैच नहीं खेले हैं, कह सकते हैं कि उनका खेलना भी संदेह के दायरे में है, तो क्या मोहम्मद सिराज को बुमराह की जगह टीम में शामिल किया जायेगा या फिर कोई और नया नाम? क्या उमरान मलिक? क्योंकि कुछ पूर्व खिलाडियों की तरफ से यह मांग उठ रही है कि उमरान मालिक को मौका दिया जाय. 

बता दें कि कुछ समय पहले उमरान मालिक को उनकी तेज़ी के लिए उन्हें भारतीय तेज़ गेंदबाज़ी का भविष्य बताया जा रहा था. उन्हें टीम टी-20 मैचों में आज़माया भी गया जिसमें वो अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतरे। पूर्व क्रिकेटर और बोर्ड में सक्रीय भूमिका निभा चुके दिलीप वेंगसरकर उसे एक नवोदित खिलाडी की नर्वसनेस बताते हैं, वेंगसरकर के मुताबिक उमरान नैसर्गिक रूप से तेज़ गेंदबाज़ हैं जो ऑस्ट्रेलियाई मैदानों पर काफी घातक हो सकते हैं. उनकी तेज़ी ही उनका मारक हथियार है. 

वेंगी ने कहा कि उमरान के पास 150+की रफ़्तार है जो ऑस्ट्रेलिया की उछालभरी पिचों पर बड़ी घातक हो सकती है. बुमराह के बाहर होने के बाद टीम के पास अब कोई भी तेज़ गेंदबाज़ नहीं है. शामी का खेलना भी संदिग्ध है हालाँकि वो भी 140 तक अब जा पाते हैं, ऐसे में भारत को एक विशुद्ध तेज़ गेंदबाज़ तो हर हालत में चाहिए और मेरे ख़याल से उमरान मलिक से अच्छा इस समय कोई ऑप्शन नहीं है. उनकी तेज़ी को टीम इंडिया को इस्तेमाल करना चाहिए।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...