Gujarat Chunavi Dangal: फडणवीस ने केजरीवाल को बताया शादी में बिन बुलाया डांसर

गुजरात चुनावGujarat Chunavi Dangal: फडणवीस ने केजरीवाल को बताया शादी में बिन बुलाया...

Date:

गुजरात विधानसभा चुनाव में प्रचार अब ऐसे चरण में पहुँच चूका हैं जहाँ पर ज़बान पर लगाम लगना मुश्किल है, सारी नैतिकताओं को ताक पर रखकर व्यक्तिगत हमलों की शुरुआत हो चुकी है. कह सकते हैं कि राजनीतिक कीचड़बाज़ी गुजरात में शुरू हो चुकी है. महाराष्ट्र के डिमोटेड मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज गुजरात में चुनावी अभियान के दौरान आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविन्द केजरीवाल पर व्यक्तिगत हमला किया। उन्होंने केजरीवाल को शादी में बिन बुलाया डांसर बताया।

हर शादी में पहुँच जाते हैं यह लोग

फडणवीस ने कहा कि केजरीवाल की हालत कुछ उस तरह की है जैसे शादियों में कुछ लोग बिन बुलाये आ जाते हैं और डांस करने लगते हैं, भले ही उन्हें नाचना न आता हो. फडणवीस ने कहा कि ऐसे लोग न तो लड़की वालों की तरफ से होते हैं और न ही लड़के वालों की तरफ से. यह ज़बरदस्ती के मेहमान होते हैं। यह लोग भी गुजरात में बिन बुलाये मेहमान है जो यहाँ के चुनावी उत्सव में डांस कर रहे हैं. फडणवीस ने कहा यह हर जगह पहुँच जाते हैं, गोवा भी डांस करने गए थे और हिमाचल प्रदेश भी.

ग़लतफ़हमी में जी रही है AAP

फडणवीस ने कहा कि आम आदमी पार्टी ग़लतफ़हमी में जी रही है. यह पंजाब नहीं गुजरात है. यहाँ के लोग जानते हैं उनकी भलाई करने वाला कौन है और गुमराह करने वाला कौन. फडणवीस ने कहा झूठों की सरदार है यह पार्टी, पता नहीं कैसे इतना झूठ बोल पाते हैं, इन्हें तो झूठ बोलने के लिए ओलम्पिक मेडल मिलना चाहिए. फडणवीस ने कहा यह वो मोटी चमड़ी वाले हैं जिन्हें बार बार ठुकराए जाने से भी कोई फर्क नहीं पड़ता। फडणवीस ने इसके बाद कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर भी हमला बोला , फडणवीस ने कहा कि कांग्रेस को इस यात्रा से कुछ भी नहीं मिलने वाला। बता दें कि गुजरात में 1 और 5 दिसंबर को मतदान होना है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...