लोहे और स्टील निर्यात शुल्क हटा, यह है महत्वपूर्ण वजह
सरकार ने एक बड़े फैसले के तहत लौह अयस्क और कई स्टील उत्पादों पर अब निर्यात शुल्क को हटा दिया है। बता दें कि अक्टूबर महीने में इसके कुल निर्यात में 16% से अधिक की कमी दर्ज की गयी थी, जोकि 20 महीनों बाद आयी पहली गिरावट थी।
दूसरी ओर अक्टूबर महीने की बात करें तो इसके निर्यात में 16 % कमी आयी, इसी के साथ बढ़ती महंगाई के बीच सरकार ने गर्मियों में गेहूँ और स्टील के निर्यात पर अंकुश लगाया, इसके बाद कुछ चावलों के निर्यात पर भी रोक लगायी गयी। वहीं सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाते हुये आयरन और फाइन एन्ड पेलेट्स पर एक्सपोर्ट ड्यूटी को खत्म करने का फैसला किया है, इसके साथ ही कुछ शीर्षकों के तहत वर्गीकृत पिग आयरन और स्टील उत्पादों पर भी निर्यात शुल्क शून्य कर दिया है।
वहीं एंथ्रेसाइट/पीसीआई, कोकिंग कोल और फेरिनिकेल पर अभी भी 2.5 फीसद का आयात शुल्क लगता रहेगा, इसके साथ ही कोक, सेमी कोक पर 5 फीसद का आयात शुल्क लगेगा। वहीं खबर यह भी है कि चावल निर्यात पर लगाये गये प्रतिबंधों की सरकार जल्द ही समीक्षा कर सकती है।

