Gujarat chunavi dangal:- गुजरात मे भाजपा और आप आमने सामने, गठबंधन बोला देश को भाजपा से डर

गुजरात चुनावGujarat chunavi dangal:- गुजरात मे भाजपा और आप आमने सामने, गठबंधन बोला...

Date:

Gujarat chunavi dangal:- गुजरात मे होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव से पूर्व सियासी दंगल छिड़ गया है और कांग्रेस और भाजपा के वोट बैंक को अपने खेमे में करने के लिए गुजरात मे आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने अपना जाल फेक दिया है। वही आज गुजरात मे आयोजित हुए आदिवासी सम्मेलन में पहुँचे केजरीवाल गुजरात बीजेपी अध्यक्ष सीआर पाटिल पर बरस पड़े। 

 

 

उन्होंने अपने सम्बोधन के दौरान सीआर को आड़े हाँथ लेते हुए कहा वह महाराष्ट्र के हैं और भाजपा को गुजरात चलाने के लिए 6.50 करोड़ गुजरातियों में कोई काबिल व्यक्ति नहीं दिखा। केजरीवाल के इस शब्द का जवाब देते हुए पाटिल ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ऐलान ए जंग करते हुए उन्हें खालिस्तानी करार दिया और कहा खालिस्तानियों को अपनी पार्टी की जिम्मेदारी सौंपने वाले आप प्रमुख देख के लिए खतरा है। 

 

वही उनके इस ट्वीट पर बिफरे केजरीवाल बोले सीआर पाटिल पार्टी प्रमुख हैं। गुजरात के लिए भाजपा को कोई नहीं मिला लोगो का कहना है कि वह सिर्फ गुजरात प्रमुख नहीं सरकार प्रमुख हैं। वह गुजरात की सरकार चलाते हैं।गुजरात के वास्तविक सीएम वही है। यह गुजरातियों का अपमान है। वही आप गठबंधन पार्टी भारतीय ट्रबल पार्टी (BTP) के छोटूभाई वसावा बोले आज देश के लोगों को किसी से नहीं सिर्फ भाजपा से डर है। देश इस समय भाजपा से डर में। गुजरात मे अब परिवर्तन की हवा चलेगी और आप व BTP मिलकर दमदार सरकार बनाएगी। 

 

 

बता दें गुजरात मे 2022 के अंत मे विधानसभा चुनाव होने को है अभी इसकी तरीख की घोषणा नहीं हुई है। लेकिन राजनीतिक दलों के मध्य घमासान आरम्भ हो गया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related