सुप्रीम के फैसले, अमित शाह के इंटरव्यू के बाद तीस्ता सीतलवाड़ हिरासत में

नेशनलसुप्रीम के फैसले, अमित शाह के इंटरव्यू के बाद तीस्ता सीतलवाड़ हिरासत...

Date:

गुजरात दंगों को लेकर कल सुप्रीम कोर्ट द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को क्लीन चिट दिए जाने और आज गृहमंत्री अमितशाह के एक साक्षात्कार के बाद समाजसेवी और ज़किया एहसान जाफरी मामले में काफी सक्रिय रही तीस्ता सीतलवाड़ को गुजरात ATS ने हिरासत में ले लिया है, बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने जिस मामले में नरेंद्र मोदी समेत 63 अन्य लोगों को क्लीन चिट दी है उसमें तीस्ता सीतलवाड़ सह याचिकाकर्ता थीं. हालाँकि कहा जा रहा है कि उन्हें एनजीओ से जुड़े एक विदेशी फंड मामले में हिरासत में लिया गया है. 

Read also: Maharashtra News Today: बाला साहब के नाम का दुरूपयोग स्वीकार नहीं , शिवसेना पहुंची चुनाव आयोग

बता दें कि गुजरात दंगों के इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने तीस्ता सीतलवाड़ और कुछ दुसरे लोगों की पैरवी पर सवाल उठाये थे, सुप्रीम कोर्ट का मानना था कि ज़किया जाफरी को कुछ दूसरे लोग बहका रहे थे और एक साज़िश के तहत इस मामले को लगातार चलाये रखने की कोशिश की जा रही थी. वहीँ आज एक न्यूज़ एजेंसी को गृह मंत्री अमित शाह ने कल के फैसले पर एक विस्तारित इंटरव्यू भी दिया जो आज मीडिया की सुर्खियां बना हुआ है. इस इंटरव्यू में कहा गया कि सीतलवाड़ के एनजीओ ने गुजरात दंगों के बारे में गलत जानकारियां दी है. अमित शाह ने इस साक्षात्कार में साफ़ कहा है कि उन्होंने फैसले को पूरा पढ़ा है जिसमें तीस्ता सीतलवाड़ के नाम का ज़िक्र है. 

Read also: Maharashtra Political Crisis: उद्धव के बदले तेवरों से शिंदे की बढ़ी चिंता

बता दें कि ने सुप्रीम कोर्ट ने कल यानि शुक्रवार को अहमदाबाद में 2002 के गुजरात दंगों के दौरान मारे गए कांग्रेस सांसद एहसान जाफरी की पत्नी जकिया जाफरी की अपील को यह कहते हुए खारिज कर दिया था कि यह याचिका “गुणहीन” थी। सुप्रीम कोर्ट की तीन जजों की बेंच ने एसआईटी की 2012 की क्लीन चिट को बरकरार रखते हुए कहा कि पूरे मामले में सीतलवाड़ ने पीड़िता जकिया जाफरी की भावनाओं का शोषण किया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

नेपाल में भोटेकोशी नदी की विनाशकारी बाढ़: 1,344 शव बरामद, 4,898 लोग अब भी लापता

नेपाल में भोटेकोशी नदी और उससे जुड़े इलाकों में...

मिर्जापुर द मूवी: हम पब्लिक का नहीं, पब्लिक हमारा इंतजार कर रही थी

पवन शर्मा अखिरकार Mirzapur: The Movie एक लंबे अर्से बाद...

एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका

एयरटेल ने अपने पोस्टपेड एडवांटेज क्लब के तहत मिर्जापुर:...