Supreme Court: नीट पीजी परीक्षा की तिथि को लेकर होगी तत्काल सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट हुआ तैयार

एजुकेशनSupreme Court: नीट पीजी परीक्षा की तिथि को लेकर होगी तत्काल सुनवाई,...

Date:

नीट पीजी परीक्षा 2022 की तिथि को लेकर हो रहा बवाल अभी थमने का नाम नहीं रहा है, वहीं अब सुप्रीम कोर्ट ने इसको टालने वाली याचिका की सुनवाई पर तत्काल सुनवाई की आज्ञा दे दी है। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले को गंभीरता से लिया है क्योंकि इस मामले पर कई छात्रों का भविष्य दांव पर लगा हुआ है। जानकारी के अनुसार इस मामले की तत्काल सुनवाई 13 मई को की जा सकती है, जिसमें छात्रों के हित को देखते हुये बड़ा फैसला आ सकता है।

बता दें कि इस परीक्षा को आगामी 21 मई को आयोजित किया जाना है, वहीं छात्र माँग कर रहें है कि इसमें बदलाव किया जाये या फिर इसे स्थगित कर दिया। वहीं आज जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने इसकी तत्काल सुनवाई को अनुमति प्रदान कर दी है, जहाँ उन्होंने कहा है कि इसकी सुनवाई जल्द से जल्द करके इसमें महत्वपूर्ण फैसला लिया जायेगा।

जानकारी के अनुसार इस मामले में अखिल भारतीय मेडिकल संघ ने याचिका दायर की है, जहाँ उन्होंने कहा है कि इस परीक्षा को स्थगित कर दिया जाये क्योंकि इससे कई छात्रों का भविष्य अंधकार में जायेगा। इसके साथ ही कई अन्य संगठन भी इसको लेकर प्रधानमंत्री व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को अवगत करा चुके हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...