Eknath Shinde Shiv Sena: गुवाहाटी से कहाँ गायब हुए थे शिंदे, हुआ खुलासा

नेशनलEknath Shinde Shiv Sena: गुवाहाटी से कहाँ गायब हुए थे शिंदे, हुआ...

Date:

महाराष्ट्र की राजनीती का गुवाहाटी से खेल खेलने वाले शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे 24 जून को होटल से कई घंटों के लिए गायब हो गए थे, कहा जा रहा था कि मुंबई के लिए निकले हैं, फिर कहा गया कि वह मंदिर के दर्शन करने गए थे लेकिन कई घंटों के बाद वह फिर होटल पहुँच गए. एक मीडिया हाउस के मुताबिक दरअसल एकनाथ शिंदे गुजरात गए हुए थे जहाँ उनकी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात हुई, यह भी कहा जा रहा है कि गृह मंत्री अमित शाह भी गुजरात में मौजूद थे. कहा जा रहा कि शिंदे और फडणवीस के बीच सत्ता समीकरण को लेकर बातचीत हुई. 

Read also: सुप्रीम के फैसले, अमित शाह के इंटरव्यू के बाद तीस्ता सीतलवाड़ हिरासत में

हालाँकि शिंदे और फडणवीस और अमित शाह से मुलाकात की स्पष्ट रूप से कोई पुष्टि नहीं हुई है. मीडिया में चल रही ख़बरों के मुताबिक एकनाथ शिंदे चार्टर्ड प्लेन से वडोदरा गए थे और देर रात के बाद होटल में लौट आए. कहा जा रहा कि एकनाथ शिंदे की देवेंद्र फडणवीस के साथ विधायकों के निलंबन के साथ अलग पार्टी बनाने के फैसले पर बात हुई थी. इसके बाद ही आज शिंदे की ओर से “शिवसेना बाला साहब ठाकरे” नाम से नई पार्टी के गठन की बात नाम सामने आयी, जिसके बाद शिवसेना ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर बाला साहब ठाकरे के नाम के दुरुपयोग किये जाने की शिकायत की. 

बता दें फडणवीस और शिंदे के बीच बड़ोदरा में हुई मुलाकात की खबर शिवसेना को मिल चुकी थी तभी शिवसेना के प्रवक्ता संजय राउत ने आज फडणवीस से साफ़ तौर पर कहा कि वो इस मामले में अपने को दूर रखें तो अच्छा होगा। राउत ने 2019 की घटना की तरफ इशारा करते हुए कहा कि कहीं सुबह की वो भूल शाम की भी न भूल साबित हो जाए. बता दें कि 2019 में महा विकास आघाड़ी सरकार बनने से पहले एनसीपी के अजित पवार को तोड़ कर उन्हें डिप्टी सीएम की सुबह पांच बजे शपथ दिलाने की तरफ था.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका

एयरटेल ने अपने पोस्टपेड एडवांटेज क्लब के तहत मिर्जापुर:...

अमृतसर एयरपोर्ट के पास दिखे संदिग्ध ड्रोन, 7 उड़ानें दिल्ली-चंडीगढ़ डायवर्ट

पंजाब के अमृतसर स्थित श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल...

मिर्जापुर द मूवी: हम पब्लिक का नहीं, पब्लिक हमारा इंतजार कर रही थी

पवन शर्मा अखिरकार Mirzapur: The Movie एक लंबे अर्से बाद...