सरकार की नई एडवाइजरी: हवा में 10 मीटर तक फैल सकते हैं कोरोना के एयरोसोल

फीचर्डसरकार की नई एडवाइजरी: हवा में 10 मीटर तक फैल सकते हैं...

Date:


सरकार की नई एडवाइजरी: हवा में 10 मीटर तक फैल सकते हैं कोरोना के एयरोसोल

नई दिल्ली: सरकार ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में अपनी एक नई ‘ईज़ी टू फॉलो’ एडवाइजरी जारी की है जिसमें बताया गया है कि कोरोनावायरस के एयरोसोल्स हवा में 10 मीटर तक तैर सकते है.

एडवाइजरी में कहा गया है कि कोरोनावायरस के संक्रमण मुख्य तौर पर लार और नाक के जरिए होता है, जिसमें वायरस संक्रमित मरीज से ड्रॉपलेट्स और एयरोसोल्स के जरिए दूसरों तक पहुंचता है. एक संक्रमित मरीज के लार या नाक से दो मीटर दूर तक ड्रॉपलेट्स गिरते हैं, लेकिन छोटे एयरोसोल के कण 10 मीटर तक हवा में फैल सकते हैं.

केंद्र सरकार के प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार के विजय राघवन के कार्यालय की ओर से जारी इस एडवाइजरी में कहा गया है कि कोरोनावायरस से लड़ने के लिए फेस मास्क पहनने, सोशल डिस्टेंसिंग, साफ-सफाई और जरूरी वेंटिलेशन अभी भी प्रभावी तरीके हैं.

Read also: 24 घंटे में 2.76 लाख से ज्यादा कोरोना के नए मामले

एडवाइजरी में कहा गया है, ‘भारत में महामारी के मामले बढ़े हैं, ऐसे में हमें फिर से याद करना होगा कि SARS-CoV-2 के संक्रमण को रोकने के लिए आसान तरीके इन्हें कम करने में मदद कर सकते हैं.’

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related