मेरठ में मिले 444 नये कोरोना संक्रमित, 11 की मौत

मेरठ रीजनमेरठ में मिले 444 नये कोरोना संक्रमित, 11 की मौत

Date:


मेरठ में मिले 444 नये कोरोना संक्रमित, 11 की मौत

7470 हो गये जिले में कोरोना एक्टिव केस
थोड़ी मिली राहत, सावधानी बरतना जरूरी

मेरठ। गुरुवार को भी मेरठ में नये कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा पांच सौ से कम रहा और 444 नये संक्रमित मिले हैं। वहीं आज 11 मरीजों ने कोरोना के कारण जान गंवा दी। लेकिन लंबे समय से चले आ रहे लाॅकडाउन के बावजूद कोरोेना संक्रमितों की संख्या में आशातीत कमी नहीं आयी हैं। हालांकि अप्रैल मध्य के बाद से मई माह के शुरूआती सप्ताह के मुकाबले अब थोड़ी राहत मिली है। मगर जनपद के लोग यदि जागरूक हो जायें तो कोरोना संक्रमण में और कमी लायी जा सकती है।

गुरुवार को मेरठ जिले में 444 नये कोरोना संक्रमित मिलने के साथ कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 66735 हो गया है। जिले में कोरोना एक्टिव केस अब 7470 हो गये हैं। आज 1039 लोगों को विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज किये जाने के बाद कोरोना को मात देने वालो का आंकड़ा 58538 हो गया है। वहीं आज 11 कोरोना संक्रमितों की मौत हो जाने से संक्रमण के कारण जान गंवाने वालों की संख्या 727 हो गयी है। (आंकड़ों का स्रोतः कोविड19इंडिया.ओआरजी)

मेडिकल के कोविड प्रमुख अधीक्षक को पद से हटाया

एलएलआरएम मेडिकल काॅलेज में भर्ती कोरोना संक्रमित संतोष कुमार का अंतिम संस्कार अज्ञात में करने के बाद 10 दिनों तक परिवार जनों को संतोष कुमार के सही होने की जानकारी देने के गंभीर मामले में कड़ी कार्रवाई की गयी है। मेडिकल के कोविड प्रमुख अधीक्षक डाॅ सुधीर राठी को पद से हटाने के साथ उनसे विभागाध्यक्ष सर्जरी का चार्ज भी ले लिया गया है।

इस मामले में संविदा पर कार्यरत डाॅक्टर उत्कर्ष कौशिक की सेवाएं समाप्त करने के अलावा 5 अन्य स्टाफ की वेतन वृद्धि और एक माह का वेतन भी काटा गया है। मैटर्न अनीता को भी कोविड वार्ड से हटा दिया गया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related