‘मुस्लिमों को पिछड़ा बनाने के लिए सरकारें दोषी,बच्चों को हासिल करवाओं तालीम’

मेरठ रीजन‘मुस्लिमों को पिछड़ा बनाने के लिए सरकारें दोषी,बच्चों को हासिल करवाओं तालीम’

Date:


‘मुस्लिमों को पिछड़ा बनाने के लिए सरकारें दोषी,बच्चों को हासिल करवाओं तालीम’

मेरठ। मुस्लिमों को पिछड़ा बनाने के लिए सरकारें दोषी हैं। सरकारें और राजनैतिक दल नहीं चाहते कि मुसलमान पढ़े और तालीम हासिल करें। अपने बच्चों को तालीम हासिल करवाओं इसके लिए चाहे खुद भूखा रहने पड़े। मुसलमानों के पिछड़ेपन का मुददा जमीयत उलेमा हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी ने उठाया है। इस समय चुनाव का समय है और सभी दलों को मुसलमानों के वोट भी चाहिए। खासकर सपा रालोद के गठबंधन और बसपा के अलावा अन्य दल मुसलमानों को रिझाने में लगे हैं। इससे मौलाना महमूद मदनी काफी खफा हैं।

Read also: प्रदेश भाजपा नेतृत्व, कट्टरपंथी मौलाना भाजपा और मुस्लिमों के बीच खाई के लिए जिम्मेदार : सर्वे

उन्होंने मुसलमानों से अपील की है कि अपनी वोट को पहचाने और ऐसे प्रत्याशी को वोट दें जो कि उनके पिछड़ेपन को दूर कर सकता हो। मौलाना मदनी का कहना है कि देश में इस समय वैचारिक और धार्मिक जंग का माहौल चल रहा है। वैचारिक जंग तभी जीती जा सकती है जबकि इसके लिए तालीम जैसा हथियार अपने पास हो। उन्होंने काफी दुखी होकर यह स्वीकार किया है कि देश का मुसलमान इस समय तालीम के मामले में काफी पिछड़ा हुआ है। मुसलमानों को तालीम में पिछड़ने में देश की राजनैतिक शक्तियों का बहुत बड़ा हाथ बताया।

Read also: मुस्लिमों को आरक्षण, किसानों को एमएसपी की गारंटी देंगेः चन्द्रशेखर

मदनी ने चुनाव में वोट करने को लेकर एक अपील भी मुस्लिम मतदाताओं से की है। जिसमें सच्चर कमेटी का हवाला देते हुए कहा कि इस कमेटी की रिपोर्ट के अनुसार देश में मुस्लिमों की स्थिति दलितों से भी बदतर है। बता दें कि मौलाना मदनी ने मुस्लिमों के पिछड़ेपन का मुददा ऐसे समय में उठाया है। जिस समय प्रदेश में चुनावी माहौल है। उनके इस मुददे को उठाने को सियासी हलकों में किसी बड़ी राजनैतिक चाल के रूप में देखा जा रहा है। मौलाना मदनी ने कहा कि इस देश की राजनैतिक इच्छा शक्ति नहीं चाहती कि मुसलमान पढ़लिखकर आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि अगर तुम पढ़ लिख जाओगे तो अपना हक मांगना शुरू कर दोगो। कोई भी सरकार या दल यह कभी नहीं चाहेगा कि मुसलमान को उसका हक मिल सके। इसी कारण से मुसलमानों को अनपढ बनाने की साजिश रची जा रही है। जिससे कि वो राजनैतिक दलों का मोहरा बना रहे। मदनी ने अपनी अपील में मुसलमानों से कहा है कि अब भी समय है अपनी औलादों को पढ़ाओं चाहे खुद भूखा रहना पड़े। इससे आगे आने वाली नस्ल में सुधार होगा और वो जागरूक बनेगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related