टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत अब बैसाखी के साथ चलने फिरने लगे हैं। सोशल मीडिया पर उनकी बैसाखी के साथ एक तस्वीर वायरल हो रही है. इस तस्वीर के सामने आने से भारतीय क्रिकेट फैंस को बड़ी राहत मिली है और उम्मीद बंधी है कि हो सकता है वो आने वाले विश्व कप तक फिट हो जायँ और टीम में वापसी करें। ऋषभ पंत वैसे भी बड़े जीवट वाले खिलाड़ी जाने जाते हैं यह बात उनके कॅरियत की शुरुआत से ही पता चलती है।
encouraging सन्देश भी दिया
इस तस्वीर को पंत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. तस्वीर के साथ ही उन्होंने बड़ी encouraging सन्देश भी दिया है, उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है. एक कदम आगे, एक कदम मज़बूत और एक कदम बेहतर। ऋषभ के इस सन्देश से यह सन्देश निकलता है कि उनकी रिकवरी काफी तेज़ हो रही है. ऋषभ पहले भी कह चुके हैं कि वो वापसी जल्द करेंगे। ऋषभ ने बताया कि अभी अपना टाइम पास करने के लिए वो लूडो जैसे गेम्स खेल रहे हैं. उन्होंने अपने फैंस से पूछा भी है कि समय बिताने के लिए वो और क्या क्या कर सकते हैं.
रोहित ने भी मानी थी पंत की कमी
जहाँ तक पंत की बात है तो वो टीम इंडिया के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं, उनकी जगह नागपुर में खेल रहे श्रीकर भरत ने अभी तक तो मायूस ही किया है. कीपिंग में भी वो कम्फर्टेबले नज़र नहीं आये और न ही बल्लेबाज़ी में कुछ कर पाए. हालाँकि यह उनका पहला टेस्ट है इसलिए अभी उनके बारे में कोई राय बनाना जल्दबाज़ी होगी फिर भी टीम को पंत की कमी तो खल ही रही है. बिलकुल वैसे ही जैसी कमी जडेजा के न होने से नज़र आती थी. जडेजा ने आकर दिखा दिया उनकी कमी महसूस करने वाले गलत नहीं थे. कुछ ऐसा ही पंत के बारे में कहा जा रहा है. कप्तान रोहित शर्मा ने भी मैच से पहले पंत के न होने का ज़िक्र किया था. बहरहाल पंत की यह तस्वीर क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक खुशखबर है. बता दें कि पंत का उत्तराखंड में एक भयानक रोड एक्सीडेंट हुआ था.

