सोने के दामों में लगातार पांचवें दिन गिरावट

बिज़नेससोने के दामों में लगातार पांचवें दिन गिरावट

Date:


सोने के दामों में लगातार पांचवें दिन गिरावट

बजट पेश होने के बाद से लगातार सोने की चमक फीकी होती जा रही है. आज 5 फरवरी को भी लगातार पांचवे दिन दिल्ली सराफा बाजार में गोल्ड में प्रति दस ग्राम 163 रुपये की गिरावट रही. रुपये की मजबूती के कारण गोल्ड की कीमतों में गिरावट हुई. इस गिरावट के बाद राजधानी दिल्ली में प्रति दस ग्राम गोल्ड के भाव 46738 रुपये तक लुढ़क गए. यह जानकारी एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने दी. एक कारोबारी दिन पहले दिल्ली सराफा बाजार में गोल्ड प्रति दस ग्राम 46901 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर बंद हुआ था.

दिल्ली सराफा बाजार में शुक्रवार 5 फरवरी को गोल्ड में गिरावट रही लेकिन चांदी की चमक में तेजी रही. शुक्रवार को चांदी में प्रति किग्रा 530 रुपये की तेजी आई. 53 रुपये की उछाल के साथ दिल्ली सराफा बाजार में प्रति किग्रा चांदी के भाव 67483 रुपये पर पहुंच गए. एक कारोबारी दिन पहले प्रति किग्रा चांदी के भाव 66953 रुपये पर बंद हुए थे.

इंटरनेशनल मार्केट की बात करें तो वहां गोल्ड में तेजी रही. अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़त के साथ गोल्ड 1810 अमेरिकी डॉलर (131950.00 रुपये) प्रति औंस (1 किग्रा= 35.3 औंस) पर ट्रेड हुआ. चांदी के भाव लगभग स्थिर रहे और 26.71 अमेरिकी डॉलर (1947.17 रुपये) प्रति औंस पर स्थिर रहे. शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में भारतीय रुपये में हल्की मजबूती दिखी. शुरुआती कारोबार में 3 पैसे मजबूत होकर एक डॉलर के मुकाबले 72.93 रुपये के भाव पर पहुंच गया.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...

परविंदर झोटा हत्याकांड: मुख्य आरोपी अश्वनी कुमार राजस्थान से गिरफ्तार

पंजाब के मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह...

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...