ब्लूबेरी या नीलबदरी में कई प्रकार के विटामिन पाए जाते हैं, जो कई बीमारियों से लड़ने में सहायक होते हैं। इसके अलावा इसमें भरपूर मात्रा में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और वजन को कम करने में लाभकारी होते हैं।

ब्लूबेरी फल में पर्याप्त मात्रा में फाइबर मौजूद होता है, जो कब्ज को रोकता है। साथ ही इसमें मौजूद विटामिन, सोडियम, तांबा, फ्रुक्टोस और एसिड पाचन में सुधार करने में मदद करते हैं और पाचन तंत्र को मजबूत भी बनाते हैं।
इस फल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण मोतियाबिंद, आंखों का सूखापन और संक्रमण और विशेष रूप से रेटिना से संबंधित बीमारियों को रोकने में मदद करते हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपकी दृष्टि स्वस्थ रहे, तो आप ब्लूबेरी का सेवन कर सकते हैं।
ब्लूबेरी में उच्च मात्रा में फाइबर के साथ-साथ एंटीऑक्सीडेंट्स और खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने वाले गुण भी पाए जाते हैं, जो हृदय के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। इसके सेवन से हृदय की मांसपेशियों को भी मजबूती मिलती है।

