GIS 2023: पार्टनर कंट्री के तौर पर नीदरलैंड्स महत्वपूर्ण साझेदार, केशव मौर्य

उत्तर प्रदेशGIS 2023: पार्टनर कंट्री के तौर पर नीदरलैंड्स महत्वपूर्ण साझेदार, केशव मौर्य

Date:

लखनऊ के वृंदावन योजना स्थित वाल्मीकि मुख्य हॉल में यूपी जीआईएस-2023 का प्रधानमंत्री मोदी ने कल उद्घाटन किया। समिट के दूसरे दिन का आकर्षण सर्वानंद सोनोवाल, पुरुषोत्तम रुपाला, मनसुख मंडाविया, ज्योतिरादित्य सिंधिया और वीरेन्द्र कुमार की मौजूदगी रहे। जहाँ तक तीसरे और समापन वाले दिन की बात है तो समापन समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उपस्थिति होगी। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, हरदीप सिंह पुरी, निर्मला सीतारमन, अनुराग सिंह ठाकुर, राव इंद्रजीत सिंह, धर्मेन्द्र प्रधान, पीयूष गोयल, नितिन गडकरी और सोम प्रकाश विभिन्न सत्रों में शामिल होंगे।

नीदरलैंड्स महत्वपूर्ण साझेदार

इन्वेस्टर समिट में दुसरे दिन व्यास हॉल 1- में नीदरलैंड्स कंट्री पार्टनर का सेशन हुआ जिसे सम्बोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री केशव मौर्या ने कहा कि इन्वेस्टर समिट के माध्यम से कई बड़े प्रस्ताव आए हैं और हम सरकार की तरफ से आपको भरोसा देना चाहते हैं कि डबल इंजन की भाजपा सरकार पूरे सरकारी तंत्र को निवेश के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए सक्रिय है. उन्होंने कहा कि पार्टनर कंट्री के तौर पर नीदरलैंड्स महत्वपूर्ण साझेदार है। हमें जब नीदरलैंड्स जाने का मौका मिला तो पाया कि यहां अप्रवासियों में भारतीयों की संख्या एकदम दूध में चीनी घोलकर मिठास बढ़ाने वाली है। उन्होंने कहा कि उन्हें अब पता चला है कि फिलिप्स की मूल कंपनी नीदरलैंड्स की है।

यूपी में असीमित संभावनाएं

वहीँ नीदरलैंड्स के इंडियन हाईकमिश्नर मार्टेन वॉन डेन बर्ग ने हिंदी में नमश्कार के साथ अपनी बात रखते हुए कहा कि नीदरलैंड्स दुनिया की सबसे ग्लोबलाइज्ड अर्थव्यवस्था है। वहां 3000 से ज्यादा भारतीय कंपनियां कार्यरत हैं। भारत में भी नीदरलैंड की हजारों कंपनियां कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि वो उत्तर प्रदेश को असीमित संभावनाओं के क्षेत्र के तौर पर देखते हैं। यूपी और नीदरलैंड्स का भविष्य उज्ज्वल है, मार्टिन ने अपनी बात का समापन धन्यवाद कहकर किया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related