Bharat Jodo Yatra के बाद कांग्रेस अध्यक्ष पद छोड़ सकते हैं गेहलोत, पृथ्वीराज चव्हाण ने जताई आशंका

पॉलिटिक्सBharat Jodo Yatra के बाद कांग्रेस अध्यक्ष पद छोड़ सकते हैं गेहलोत,...

Date:

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चौहान ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए होने वाले चुनावों को लेकर एक बड़ा बयान दिया, चह्वाण ने आशंका जताई है अशोक गेहलोत कांग्रेस अध्यक्ष और राजस्थान के मुख्यमंत्री दोनों बनना चाहते हैं और पूरी उम्मीद है कि भारत जोड़ो यात्रा के बाद वो कांग्रेस अध्यक्ष पद को राहुल गाँधी के लिए छोड़ वापस राजस्थान लौट जायँ। चह्वाण ने इसी के साथ ही यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी को पार्ट टाइम नहीं फुल टाइम अध्यक्ष की ज़रुरत है 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने सवाल किया कि क्या कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष पार्ट टाइम जॉब है या फिर राजस्थान के मुख्यमंत्री का पद एक पार्ट टाइम जॉब. उन्होंने कहा यह अलग बात है कि वो अशोक गेहलोत का समर्थन करेंगे या नहीं लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हो रहा है ये ख़ुशी की बात है. उन्होंने इस बात से इंकार किया कि उन्हें गाँधी परिवार से कोई परेशानी है. चह्वाण के मुताबिक उन्हें किसी भी परिवार से कोई परेशानी नहीं, बस इतना होना चाहिए कि पार्टी का अध्यक्ष चुनाव से ही होना चाहिए और अध्यक्ष लोगों के उपलब्ध होना चाहिए। दरअसल लोकतान्त्रिक प्रक्रिया से चुने जाने वाले अध्यक्ष के सामने कार्यकर्त्ता बेझिझक अपनी बात कह सकते हैं. 

चह्वाण ने इसी तरह की चुनावी प्रक्रिया राज्यों की इकाइयों में भी कराने की बात कही. चह्वाण ने कहा कि अगर राहुल गाँधी अपने निश्चय से हटते हुए आज भी कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के लिए नामांकन करते हैं तो वो उसका स्वागत करेंगे, उन्होंने सवाल किया कि लोग पता नहीं इस बात को कह रहे हैं कि राहुल ही बाद में अध्यक्ष बनेंगे. उन्होंने यह बात भी कही कि अगर अशोक गेहलोत दोनों पदों पर बने रहना चाहेंगे तो हम खुलकर इसका विरोध करेंगे, उन्होंने कहा कि हालंकि लगता कि अब इसकी उम्मीद कम ही है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

नेपाल में भोटेकोशी नदी की विनाशकारी बाढ़: 1,344 शव बरामद, 4,898 लोग अब भी लापता

नेपाल में भोटेकोशी नदी और उससे जुड़े इलाकों में...

एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका

एयरटेल ने अपने पोस्टपेड एडवांटेज क्लब के तहत मिर्जापुर:...