Garmin Forerunner 55 स्मार्टवॉच भारत में 20,990 रुपये में हुई लॉन्च , जाने स्पेसिफिकेशन

टेक्नोलॉजीGarmin Forerunner 55 स्मार्टवॉच भारत में 20,990 रुपये में हुई लॉन्च ,...

Date:


Garmin Forerunner 55 स्मार्टवॉच भारत में 20,990 रुपये में हुई लॉन्च , जाने स्पेसिफिकेशन

Garmin ने भारत में अपनी नई स्मार्ट स्मार्टवॉच लॉन्च करने की घोषणा की है। कंपनी ने अब Garmin Forerunner 55 को पेश किया है | 20,990 रुपये की कीमत वाली ये स्मार्टवॉच ब्लैक, एक्वा और मोंटेरा ग्रे में उपलब्ध है | इसको Amazon.in, Flipkart, Tata CLiQ, synergizer.co.in और Garmin ब्रांड स्टोर्स से खरीदा जायेगा | 

Garmin Forerunner 55 की स्पेसिफिकेशन

Garmin Forerunner 55 स्मार्टवॉच में 1.04 इंच का कलर डिस्प्ले है और  रिजॉल्यूशन 208×208 पिक्सल है। इसके अलावा यूजर्स को दमदार बैटरी मिलेगी, जो जीपीएस मोड में 20 घंटे का बैकअप देती है। 

Garmin Forerunner 55 स्मार्टवॉच से आप अपने डिवाइस को खोज सकते हैं। इसमें अलार्म, टाइमर, कॉल-मैसेज नोटिफिकेशन और स्टॉपवॉच जैसे फीचर्स दिए गए हैं और साथ में स्ट्रेस मॉनिटरिंग, रिलेक्सेशन रिमाइंडर, हाइड्रेशन और स्लीप मॉनिटरिंग की सुविधा मिलेगी।

Read also: हेमंत करकरे पर सांसद प्रज्ञा ठाकुर के विवादित बोल

Garmin Forerunner 55 स्मार्टवॉच में कई स्पोर्ट मोड हैं, जिनमें रनिंग, वॉकिंग, ट्रैक रनिंग और इनडोर रनिंग जैसी एक्टिविटी शामिल हैं। 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related