लाइफस्टाइल डेस्क। Gardan Ki Jhuriyan Kaise Hataye – चेहरा के साथ गर्दन का भी खूबसूरत बेहद जरुरी है, वरना आपका लुक बेकार हो जाता है। साथ ही बढ़ती उम्र के कारण गर्दन पर रिंकल्स आ जाते है, जो की बिलकुल अच्छे नहीं लगते। ऐसे में आप यहां बताए गए टिप्स को जरूर फॉलो करे। ये टिप्स बेहद असरदार है।
Read also: उम्र बढ़ने के साथ वज़न क्यों बढ़ने लगता है ? यहां जाने
एक्सफोलिएशन की मदद से गर्दन की डेड स्किन हटती है, इसीलिए आप एक्सफोलिएशन जरूर करे। आप घर पर एक्सफोलिएशन मास्क बनाकर लगा सकते है , ऐसा करने से गर्दन की रंगत निखर जाएगी।
गर्दन पर रिंकल्स को कम करने के लिए आप सोने से पहले एंटी-एजिंग सीरम का इस्तेमाल करें। आपको बता दे रेटिनॉल, विटमिन-सी या नियासिनगाइड अच्छे सीरम हैं, ये गर्दन पर त्वचा की मरम्मत कर उसे रिंकल-फ्री बना सकती हैं।
सनस्क्रीन है बेहद जरुरी, आप सनस्क्रीन गर्दन पर भी लगाएं। साथ ही एसपीएफ30 का सनस्क्रीन ही खरीदें, ये झुर्रियां, टैनिंग, सन स्पॉट दूर करने में मदद करेगा।
Read also: यहां जाने बालों में तेल लगाने का सही तरीका
आप चाहे तो गर्दन की मसाज का सहारा भी ले सकते है, बस हफ्ते में दो से तीन बार गर्दन पर तेल की मालिश करे, लेकिन कैमोमाइल, नारियल और बादाम तेल से ही मालिश करें। इसके अलाव, अगर धूप की वजह से गर्दन काली हो गई है , तो पुदीने का तेल से गर्दन की मालिश करें। ये रंग साफ करने में मदद करता है।

