कई बार कहा जाता है कि अगर डार्क सर्कल को दूर करना है तो रोजाना सात से आठ घंटे की नींद बेहद जरूरी है। लेकिन अगर इन जतन के बाद भी डार्क सर्कल कम ना हो रहे हो तो बादाम का तेल इस काम में मदद कर सकता है।
बादाम में भरपूर मात्रा में विटामिन ए और ई वगैरह होता है। जो स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद रहता है। इसके साथ ही त्वचा और सुंदरता के लिए भी बादाम का बेझिझक इस्तेमाल किया जा सकता है।
जानें इस्तेमाल करने का तरीका
बादाम के तेल में एक चुटकी हल्दी पाउडर मिला लें। फिर इस तेल से हल्के हाथों से मसाज करें। रोजाना दो से तीन बार किए मसाज का नतीजा होता है कि डार्क सर्कल कम होने लगते हैं।
इसके साथ ही रोजाना रात को सोने से पहले आंखों पर ठंडे पानी के छींटे मारें। फिर कुछ मिनट रुकने के बाद दो बूंद बादाम तेल को हाथों की पहली दो उंगलियों पर लेकर दोनों हाथों की दो-दो उंगलियों से हल्के-हल्के आंखों से सर्कुलर मोशन में आंखों पर मसाज करें। सिर्फ

