मेरठ। Meerut Chunav Voting Live 2022 – जैसे—जैसे धूप होती जा रही है मत प्रतिशत भी बढ़ता जा रहा है। मेरठ में 3 बजे तक मत प्रतिशत 48.21 तक पहुंच गया। जिले की सातों विधानसभाओं का दोपहर 3 बजे का मतदान प्रतिशत 48.21% रहा। बता दे कि प्रदेश में 18वीं विधानसभा के लिए सात चरणों में होने वाले मतदान के पहले चरण की वोटिंग आज हो रही है। सुबत धीमी गति से मतदान होने के बाद जैसे मौसम साफ होता गया। धूप निकलने के साथ मत प्रतिशत बढ़ता गया। विधानसभा चुनाव 2022 में मतदान में पहले चरण में 11 जिलों के 58 विधानसभा क्षेत्र में 3 बजे तक 49.51 प्रतिशत मतदान हो चुका था। सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होने वाले मतदान में योगी आदित्यनाथ के नौ मंत्रियों के भाग्य का भी फैसला हो रहा है।
Read also: मेरठ की सिवालखास पर सपा-रालोद में खींचतान से खिला भाजपा का चेहरा
मेरठ में दोपहर 3 बजे तक मेरठ दक्षिण सीट पर 51.91 प्रतिशत, मेरठ शहर 47.80, मेरठ किठौर 51.90, मेरठ सिवालखास 48.80, मेरठ हस्तिनापुर 45.75, मेरठ कैंट 44.80, सरधना 46.50 प्रतिशत तक मतदान हुआ। पहले चरण के मतदान में मेरठ में मतदाता सुबह से ही मतदान केन्द्रों पर पहुंचने शुरू हो गए थे। पहले दो घंटे के बाद मेरठ में मतदान ने जो गति पकड़ी उसको 3 बजे तक बरकरार रखा है। एक बजे तक कुल 34.प्रतिशत वोट पड़े थे। उससे पहले 11 बजे तक 17 प्रतिशत वोट डाले गए थे। लेकिन सुबह से जैसे जैसे मौसम में गर्मी बढ़ती गई मतदान की रफ्तार भी तेज होती गई।

