Sidhu Moosewala murder case: मूसेवाला हत्याकांड में शामिल गैंगस्टरों ने अयोध्या में ली थी हथियार चलाने की ट्रेनिंग

इंटरनेशनलSidhu Moosewala murder case: मूसेवाला हत्याकांड में शामिल गैंगस्टरों ने अयोध्या में...

Date:

Sidhu Moosewala murder case: पंजाब में सिद्धू मूसेवाला की उस समय हत्या की गई थी जब वह अपने दोस्तों के साथ मोहाली नंबर की थार गाड़ी से कहीं जा रहे थे। रास्ते में गांव जवाहरके के पास हमलावरों ने अंधाधुंध गोलियां बरसाकर सिद्धू मूसेवाला की हत्या कर दी थी। सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में अब तक 30 से अधिक आरोपी पकड़े जा चुके हैं। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में अब तक का बड़ा खुलासा हुआ है। सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ ने रणनीति के साथ अंजाम दिया था। सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल शूटरों को हथियार चलाने की ट्रेनिंग दी गई थी। जिससे कि ऐन मौके पर किसी तरह की चूक न हो सके।

अयोध्या में एक नेता के फार्म हाउस पर ठहराया

जांच में खुलासा हुआ है कि सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शूटरों को सिद्धू मूसेवाला के गांव मूसा से करीब 950 किलोमीटर दूर यूपी के अयोध्या में एक नेता के फार्म हाउस पर ठहराया गया था। जहां पर शूटरों ने हथियार चलाने की ट्रेनिंग ली और अपने हैंडलर से संपर्क किया था। इसके बाद जैसे उन्हें वारदात को अंजाम देने का आदेश मिला वो अयोध्या से निकल पड़े थे। यह खुलासा अजरबैजान से गिरफ्तार कर भारत लाया लाए गए गैंगस्टर सचिन थापन ने सुरक्षा एजेंसियों से पूछताछ में किया है।

एजेंसियों के हाथ फोटो और वीडियो लगे

एजेंसियों के हाथ उस समय के फोटो और वीडियो लगे हैं। जिसमें आरोपी धार्मिक स्थलों पर घूमने के अलावा हथियारों के साथ दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में दिख रहे आरोपी तो सुरक्षा एजेंसियों के हाथ लग चुके हैं। बता दें 29 मई 2022 को सिद्धू मूसेवाला की उस समय हत्या हुई थी जब वह शाम को दोस्तों के साथ मोहाली नंबर की थार गाड़ी से कहीं जा रहे थे। रास्ते में गांव जवाहरके के पास उन पर अंधाधुंध गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में अब तक 30 से अधिक आरोपी पकड़े जा चुके हैं। जबकि दो गैंगस्टर मुठभेड़ में ढेर किया जा चुका है।

सरहद पार से आए थे हथियार

सुरक्षा एजेंसियों की जांच में यह साफ हो चुका है कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या में जो हथियार इस्तेमाल किए गए वो सभी पाकिस्तान से आए थे। इसके बाद हत्यारोपी शूटर हथियारों को लेकर यूपी के अयोध्या गए थे। जहां पर उन्होंने हथियारों का ट्रायल लिया था। इसके बाद दुबई में बैठे गैंगस्टर बिक्रम बराड़ के माध्यम से उन्होंने गोल्डी बराड़ से संपर्क साधा था। इसके बाद वारदात को अंजाम दिया। बता दें कि गैंगस्टर बिक्रम बराड़ को भारत लाया जा चुका है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related