Encounter: सिद्धू मूसेवाला के हत्यारे प्रियव्रत का भाई हरियाणा पुलिस से हुई मुठभेड़ में ढेर

UncategorizedEncounter: सिद्धू मूसेवाला के हत्यारे प्रियव्रत का भाई हरियाणा पुलिस से हुई...

Date:

Police Encounter: सिद्धू मूसेवाला के हत्यारे प्रियव्रत उर्फ फौजी का भाई पुलिस से हुई मुठभेड़ में ढेर हो गया है। प्रियव्रत उर्फ फौजी ने तहसील कैंप में मिठाई व्यापारी और डेयरी संचालक से 50 लाख रुपए से एक करोड़ तक की रंगदारी मांगी थी। इस मामले में थाने में मुकदमा दर्ज था। पुलिस ने पिछले दिनों प्रियव्रत को गिरफ्तार किया था। मामले में पुलिस अन्य आरोपियों की धरपकड़ कर रही थी।

बताया जाता है कि देर रात पानीपत के समालखा कस्बे के गांव ढोडपुर के पास लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर प्रियव्रत फौजी का छोटा भाई मारा गया। जबकि एक अन्य बदमाश गोली लगने से घायल हो गया है। कार में तीन युवकों के सवार होने की जानकारी है। मृतक का भाई प्रियव्रत उर्फ फौजी रंगदारी के पानीपत और कुरुक्षेत्र के मामले में आरोपी है। प्रियव्रत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या का आरोपी है।

पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। घायल से पूछताछ की जा रही है। बदमाशों के एक अन्य साथी के बारे में कोई सुराग नहीं लगा है। अधिकारी फिलहाल कुछ बोलने से बच रहे हैं। मुठभेड़ शुक्रवार रात देर रात की बताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक सीआईए टू पानीपत प्रभारी वीरेंद्र कुमार टीम के साथ गश्त पर थे। इस दौरान सूचना मिली की गाड़ी में कुछ संदिग्ध लोग पानीपत की तरफ आ रहे हैं।

आरोपी को पकड़ने के लिए सीआईए टीम ने पीछा करना शुरू किया। बदमाश बिना नंबर प्लेट की सिल्वर गाड़ी में थे। जैसे ही बदमाश नारायणा रोड ढोडपुर मोड़ पर पहुंचे तो अंधेरा का फायदा उठाकर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने बदमाशों को आत्मसमर्पण के लिए कहा। इसके बाद भी बदमाशों ने फायरिंग जारी रखी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों को गोलियां लगीं। पुलिस दोनों बदमाशों को सिविल अस्पताल लेकर पहुंची। जहां एक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे की हालत नाजुक के चलते रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया।

डीएसपी सुरेश सैनी ने बताया कि सीआईए टीम सिविल अस्पताल पहुंची। पुलिस जांच में मृतक की शिनाख्त राकेश उर्फ राका निवासी सिसाना सोनीपत के रूप में हुई है। राकेश उर्फ राका लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर प्रियव्रत फौजी का छोटा भाई है। घायल प्रवीण उर्फ सोनू जाट निवासी हरी नगर पानीपत है। सोनू जाट के पैर में गोली लगी है। पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत देर रात सिविल अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने सबको फिलहाल माइनर ओटी में रखा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...