हरियाणा में बही उलटी गंगा, भाजपा सांसद कांग्रेस में शामिल

नेशनलहरियाणा में बही उलटी गंगा, भाजपा सांसद कांग्रेस में शामिल

Date:

आज के समय में भाजपा का कोई मौजूदा सांसद या विधायक किसी और पार्टी विशेषकर कांग्रेस में शामिल होता है तो ये राजनीति की दुनिया की बड़ी खबर मानी जाती है क्योंकि अमूमन इसका उल्टा ही होता रहता है. चुनाव के समय भाजपा की तरफ झुकने वाले कांग्रेस नेताओं की संख्या न्य पार्टियों से कहीं ज़्यादा होती है. पिछले कुछ महीनो में ही कांग्रेस पार्टी के कई बड़े नेता भाजपा में या उसकी सहयोगी पार्टियों में शामिल हुए हैं ऐसे में हरियाणा से कांग्रेस के लिए अच्छी खबर आयी है. यहाँ हिसार लोकसभा सीट से भाजपा सांसद बृजेन्द्र सिंह कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं.

लोकसभा चुनाव से पहले दूसरी पार्टियों को झटके देने वाली भाजपा के लिए ये एक बड़ा झटका है. हिसार सांसद बृजेन्द्र सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से उनके घर पर मुलाकात की और कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए. उनके पिता और पूर्व केंद्रीय ने चौधरी बीरेंद्र सिंह के भी कांग्रेस में शामिल होने की ख़बरें हैं, कहा जा रहा है कि वो जल्द ही हरियाणा में एक चुनावी रैली के दौरान कांग्रेस पार्टी में शामिल होंगे.

बृजेन्द्र सिंह ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से अपना इस्तीफ़ा देते हुए कहा कि उन्होंने राजनीतिक कारणों से बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया है, किसी मजबूरी के तहत नहीं. कहा जा रहा है कि भाजपा हिसार से उनकी जगह कांग्रेस से भाजपा में शामिल होने वाले कुलदीप बिश्नोई को टिकट देने वाली थी, यही वजह है कि उन्होंने कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया. इसके अलावा यह भी कहा जा रहा है कि चौधरी बीरेंद्र सिंह का परिवार जेजेपी गठबंधन की वजह से भी भाजपा से नाराज चल रहा था. इसके अलावा किसानों और महिला पहलवानों के साथ सरकार का जैसा सलूक था उससे भी नाराज़गी थी.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related