दिलीप कुमार के निधन पर राष्ट्रपति, पीएम मोदी से लेकर अभिनेताओं और राजनेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बॉलीवुडदिलीप कुमार के निधन पर राष्ट्रपति, पीएम मोदी से लेकर अभिनेताओं और...

Date:


दिलीप कुमार के निधन पर राष्ट्रपति, पीएम मोदी से लेकर अभिनेताओं और राजनेताओं ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार आज दुनिया से अलविदा कह गए हैं। बुधवार की सुबह मुंबई के खार हिंदुजा अस्पताल में सुबह 7.30 बजे निधन हो गया। दिलीप कुमार के निधन के बाद राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से लेकर बॉलीवुड के अभिनेताओं के साथ राजनेताओं ने भी दुख व्यक्त किया है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी दिलीप कुमार ने निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्विट में लिखा ‘दिलीप कुमार ने अपने आप में उभरते भारत के इतिहास को संक्षेप में प्रस्तुत किया। उनका नाट्कीय आकर्षण सभी सीमाओं को पार कर गया, और उसे पूरे उपमहादेशों ने उन्हें प्यार किया गया। उनके निधन से एक युग का अंत होता है। दिलीप साहब भारत के दिल में हमेशा जिंदा रहेंगे। परिवार और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति संवेदना।’

दिलीप कुमार के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर इसे सांस्कृतिक दुनिया के लिए नुकसान बताया उन्होंने अपने ट्विट में लिखा ‘दिलीप कुमार जी को एक सिनेमाई लीजेंड के रूप में याद किया जाएगा। वो अद्वितीय प्रतिभा के धनी थे, जिससे पीढ़ी दर पीढ़ी दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। उनका जाना हमारे सांस्कृतिक दुनिया के लिए क्षति है। उनके परिवार, दोस्तों और असंख्य प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं हैं। RIP’

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्विट कर दिलीप कुमार के निधन पर श्रद्धांजली देते हुए लिखा ‘दिलीप कुमार जी सिल्वर स्क्रीन के एक सच्चे लीजेंड थे, उनमें भारतीय सिनेमा ने एक महान अभिनेता को खो दिया है। उन्होंने अपने अविश्वसनीय अभिनय और प्रतिष्ठित भूमिकाओं से सिनेमा प्रेमियों की पीढ़ियों का मनोरंजन किया है। दिलीप जी के परिवार और अनुयायियों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना’।

दिलीप कुमार के निधन पर अमिताभ बच्चन ने उन्हें याद कर लिखा ‘एक संस्था चली गई.. भारतीय सिनेमा का इतिहास जब भी लिखा जाएगा, वह हमेशा ‘दिलीप कुमार से पहले और दिलीप कुमार के बाद’ लिखा जाएगा.. मेरी दुआएं उनकी आत्मा की शांति और परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दें.. .गहरा दुख हुआ..’

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिलीप कुमार साब के निधन पर ट्विट किया ‘हिंदी फ़िल्म जगत के मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार जी का चले जाना बॉलीवुड के एक अध्याय की समाप्ति है। युसुफ़ साहब का शानदार अभिनय कला जगत में एक विश्वविद्यालय के समान था। वो हम सबके दिलों में ज़िंदा रहेंगे। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। विनम्र श्रद्धांजलि’

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related