जाने कॉफी के इस्तेमाल से किस तरह पाएं डेड स्किन से छुटकारा

लाइफस्टाइलजाने कॉफी के इस्तेमाल से किस तरह पाएं डेड स्किन से छुटकारा

Date:


जाने कॉफी के इस्तेमाल से किस तरह पाएं डेड स्किन से छुटकारा

कॉफी चेहरे की कई सारी दिक्कतें दूर कर के चेहरे को जवां और खूबसूरत बना सकती है | तो अगर आपका चेहरा बहुत डल है और  बढ़ती उम्र का असर नजर आ रहा है तो कॉफी से बनने वाले इन फेस पैक को एक बार जरूर आजमाएं। 

डेड सेल्स 

कॉफी + दूध

ये पैक त्वचा के डेड सेल्स हटाता है। वही ये आंखों के डार्क सर्कल्स और सूजन को भी दूर करता है।

सामग्री

1 चमच्च कॉफी पाउडर, 2 चमच्च दूध

विधि

दोनों चीज़ों को अच्छी तरह मिलाएं, अब इसको हरे और गर्दन पर करीब 15-20 मिनट के लिए लगाए , पैक सूखने के बाद धो दें।

जवां त्वचा

कॉफी + हल्दी

पैक में कॉफी पाउडर और दही को मिला ले , ये चेहरे की रंगत निखारने और त्वचा से डेड सेल्स हटाने में मदद करते हैं। 

सामग्री

1 चमच्च कॉफी पाउडर, 1 चमच्च हल्दी पाउडर, 1 चमच्च दही

विधि

इन तीनों चीज़ों को एक साथ मिलाएं और फिर इसे चेहरे पर लगाएं, इस पेस्ट को 10-15 मिनट लगा कर रखें और फिर पानी से धो दें।

स्वस्थ त्वचा 

कॉफी + शहद

कॉफी रक्त के प्रवाह को बढ़ाने में सहायक है, जो हमारी त्वचा के लिए बहुत अच्छा है। शहद त्वचा की कोशिकाओं को कसता है और निखार लता है | 

Read also: कोरोना के मामलों में तेज़ उछाल, 43 हजार से ज्यादा नये केस

सामग्री

1 चमच्च कॉफी पाउडर, 1 चमच्च शहद

विधि

दोनों सामग्री को अच्छी तरह मिलाएं, चेहरे व बालों पर इस मास्क को लगाएं।  थोड़ी देर बाद पानी से अच्छी तरह धो दें, मास्क को हफ्ते में दो बार लगाएं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related