मनाली जा रहे है तो इन चार जगहों पर जाना न भूलें

ट्रेवलमनाली जा रहे है तो इन चार जगहों पर जाना न भूलें

Date:


मनाली जा रहे है तो इन चार जगहों पर जाना न भूलें

घूमने का शौक रखने वालों को पहाड़ों में जाना पसंद होता है, उनको पहाड़ों के अद्भुत नजारे, शहरों से दूर की शांति, झील-झरने ये सब पसंद होता है | ऐसे में अगर आप  हिमाचल प्रदेश में स्थित मनाली जाने की सोच रहे है तो यहां की इन खूबसूरत और दिल जीतने वाली जगहों पर जाना न भूलें | 

जोगिनी वाटर फॉल्स

जोगिनी वाटर फॉल्स एक नेचुरल वॉटर फॉल्स है, यहां पानी काफी ठंडा रहता है | आप यहां चारों तरफ से  पहाड़ों और वादियों के कई खूबसूरत नजारों का आनंद ले सकते हैं। ये जगह पर्यटक की पसंदीदा जगह में से एक है | 

Read also: हिल स्टेशन पर घूमने जाना चाहते है तो इन जगहों पर जाए

रोहतांग पास

मनाली से आगे लगभग 50 किलोमीटर के बाद रोहतांग पास जा सकते है, ये समुद्र तल से 4111 किलोमीटर की ऊंचाई पर है | यहां पहाड़ों और ग्लेशियर का खूबसूरत नजारा देखने लायक है | इसके अलावा आप यहां  माउंटेन बाइकिंग, पैराग्लाइडिंग और ट्रैकिंग कर सकते हैं।

ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क

ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क प्रमुख आकर्षणों में से एक है, ये 50 स्क्वायर किलोमीटर में फैला हुआ है | आप यहां कई तरह की वनस्पतियां और कई तरह के पक्षी देख सकते है | यहां जाकर आप प्रकृति को और भी करीब से देख सकते हैं।

Read also: दोस्तों के साथ घूमने के लिए ये है परफेक्ट डेस्टिनेशन

सोलांग वैली

सोलांग वैली बेहद ही खूबसूरत जगह है, यहां  हर साल यहां विंटर फेस्टिवल का आयोजन किया जाता है | आप यहां पैराग्लाइडिंग और घुड़सवारी भी कर सकते हैं। इसके अलावा कई अद्भुत नजारे देखने को मिल जाएंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related