Kedarnath Dham: 24 घंटे के भीतर केदारनाथ धाम में चार श्रद्धालुओं की मौत, खराब मौसम में 113 लोग घायल

उत्तराखंडKedarnath Dham: 24 घंटे के भीतर केदारनाथ धाम में चार श्रद्धालुओं की...

Date:

ऋषिकेश। चारधाम यात्रा श्रद्धालुओं के लिए काल बनती जा रही है। पिछले 24 घंटे के भीतर केदारनाथ धाम में चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई। सभी की मृत्यु हार्ट अटैक से ही हुई है। वहीं खराब मौसम में हुई विभिन्न दुर्घटनाओं में 113 श्रद्धालुगण घायल हो गए हैं। जिनको सीएचसी में उपचार के बाद छुटटी दे दी गई है। पुलिस के अनुसार चौबीस घंटे के अंदर केदारनाथ धाम यात्रा में चार श्रद्धालुओं की हार्ट अटैक से मौत हो गई। पुलिस ने सभी शवों को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए रुद्रप्रयाग भेज दिया। केदारनाथ धाम कपाट खुलने के बाद से अभी तक मृत श्रद्धालुओं की संख्या 34 तक पहुंच चुकी है। मृतकों का नाम रवींद्र नाथ (56), प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश की सोनप्रयाग में तबीयत खराब होने पर प्राथमिक उपचार के बाद एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग रेफर किया गया।

Also Read : Snowfall in Kedarnath Dham : केदारनाथ धाम में बर्फबारी, कई जिलों में बारिश और आसमान में बादल

जहां उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। अनीता राय सिंधे , निवासी ग्राम भागला, जिला औरंगाबाद, महाराष्ट्र, मानकुंवर नागर, निवासी मध्य प्रदेश और लता कमावत, निवासी नाथद्वाड़ा, राजस्थान को बड़ी लिनचोली आदि का बेस कैंप और सोनप्रयाग में हार्ट अटैक से मौत हो गई। सीएमओ डा. बीके शुक्ला का कहना है कि कपाट खुलने के बाद से अब तक 34 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। जिसमें 33 की मौत का कारण हार्ट अटैक है। जबकि एक यात्री की गौरीकुंड में पैर फिसलने से खाई में गिरकर मौत हुई। 

Also read: केदारनाथ में सुशांत राजपूत का नहीं इस बड़े हीरो का बनेगा सेल्फी पॉइंट

चारधाम यात्रा के दौरान बदलते मौसम और ऊंचाई वाले धामों में हो रही बर्फबारी को लेकर अब स्वास्थ्य सचिव राधिका झा ने निर्देश जारी किए हैं। जिसमें उन्होंने कहा कि सभी सीएमओ 50 वर्ष से अधिक आयु वाले सभी यात्रियों की हेल्थ स्क्रीनिंग करें। जिससे अनुकूल स्वास्थ्य न होने पर ऐसे श्रद्धालुओं को आगे की यात्रा स्थगित करने के बारे में बताया जा सके। चारधाम यात्रा की नियमित समीक्षा करने के बाद स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी देते हुए स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. शैलजा भट्ट ने जानकारी दी कि अभी तक चारों धामों के लिए एक लाख चार हजार 927 यात्रियों की हेल्थ स्क्रीनिंग हो चुकी है। इनमें से 73 यात्रियों से आगे की यात्रा स्थगित कर वापस लौटने के लिए कहा गया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...