लाइफस्टाइल डेस्क। Raita Recipes – दही से बने रायते को लोग बड़े शौक से खाते है, ये खाने का स्वाद बढ़ा देता है। इसका सेवन लोग ज्यादातर गर्मियों में करना पसंद करते है और क्यों न करे, ये गर्मी से रहत देने के साथ ही भोजन का जायका जबरदस्त बना देती है। इसीलिए आज हम आपको 2 तरह के रायते की रेसिपी बताएंगे, जो आप आसानी से घर पर बना सकते है।
खीरे का रायता (Kheere Ka Raita)
खीरा सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है, इसका गर्मियों के मौसम में सेवन जरूर करना चाहिए। साथ ही आप इससे रायता बना सकते हैं, इसके लिए आपको खीरे को कद्दूकस करना होगा और साथ ही भुना पिसा जीरा, चाट मसाला, काला नमक, सादा नमक, लाल मिर्च पाउडर लेना होगा। फिर दही को अच्छी तरीके से फेंटने के बाद पहले इसमें कद्दूकस किया हुआ खीरा मिला ले और फिर नमक स्वाद के हिसाब से डालें। अब भुना पिसा जीरा, चाट मसाला और लाल मिर्च डालकर मिक्स कर लें, बस तैयार है खीरे का रायता।
Read also: रसोई Bytes: चावल के आटे से बनाएं मुरुक्कू, लगेंगे जबरदस्त!
लौकी का रायता (Lauki Ka Raita)
लौकी सेहत के लिए लाभकारी होती है, इसका रायता भी खाने में लाजवाब लगता है। इसे बनाने के लिए लौकी को कद्दूकस में घिस लें और पैन में तेल गर्म कर उसमे जीरे चटकाएं। फिर एक चुटकी हींग डालें और लौकी के लच्छों को इसमे पका लें। जब पक जाएं तो दही को फेंट उसमे मिलाकर नमक डालें। लीजिए तैयार है लौकी का रायता। आप चाहे तो स्वाद के लिए लाल मिर्च भी डाल सकते है।

