पूर्व बसपा MLC Haji Iqbal का तीसरा बेटा गिरफ्तार,125 करोड की संपत्ति कुर्क

उत्तर प्रदेशपूर्व बसपा MLC Haji Iqbal का तीसरा बेटा गिरफ्तार,125 करोड की संपत्ति...

Date:

सहारनपुर। बसपा के पूर्व एमएलसी और खनन माफिया हाजी इकबाल के तीसरे बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले पुलिस उनके दो बेटे जावेद और आलीशान को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अब खनन माफिया के तीसरे बेटे अफजाल को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस ने खनन माफिया के 125 करोड के सम्राज्य को भी कुर्क कर लिया है।  हाजी इकबाल के बेटे आलीशान को पुलिस रंगदारी मांगने के मामले के अलावा कोर्ट में फर्जी दस्तावेज दाखिल करने और कूट रचना कर धोखाधड़ी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। हाजी के दूसरे बेटे को भी इन्हीं आरोपों में गिरफ्तार किया था। अब तक हाजी इकबाल की 125 करोड़ों रुपये की संपत्ति को जब्त किया जा चुका है। अब इकबाल के तीसरे बेटे को गिरफ्तार किया है। थाना मिर्जापुर पुलिस ने अफजाल को मिर्जापुर क्षेत्र के खारा पावर हाउस से दबोचा है। अफजाल पर धोखाधड़ी सहित दर्जनों मामले दर्ज हैं। 

Also read: बसपा सुप्रीमो मायावती बोलीं नुपूर शर्मा का निलंबन नहीं मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई करें सरकार

एसएसपी आकाश तोमर का कहना है कि पुलिस अब हाजी इकबाल की तलाश कर रही है। उनके बेटों को गिरफ्तार कर लिया गया है उनके खिलाफ मजबूत चार्जशीट जल्द अदालत में पेश की जाएगी। पुलिस अब तक हाजी इकबाल की करोड़ों रुपए की संपत्ति कुर्क कर चुकी है। गैंगस्टर एक्ट में अब तक उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी कार्रवाई थी। अब पुलिस उनकी और संपत्ति को भी जब्त करने की तैयारी में है। सूचना यह भी है कि पुलिस दुबई तक अब हाजी इकबाल की तलाश कर रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...