रसोई BYTES : क्रिस्पी पकौड़े बनाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

रसोई Bytesरसोई BYTES : क्रिस्पी पकौड़े बनाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

Date:

बारिश का मौसम आ गया है, इस महीने में लोगों को कुरकुरा और मसालेदार खाना खाने की इच्छा होती है. रिमझिम बारिश के साथ सभी घरों और ठेलों पर पकौड़े और भजिया उपलब्ध हो जाती हैं। बारिश का मौसम पकौड़े और भजिया का आनंद लेने के लिए बिल्कुल उपयुक्त है। पकौड़े की बात करें तो घरों में हर तरह के पकौड़े और भजिया बनाई जाती हैं. प्याज, भाजी और सब्जियों से बने इन पकौड़ों को हरी मसालेदार चटनी के साथ खाने का स्वाद ही कुछ और है. ऐसे में पकौड़े और भजिये के साथ एक समस्या होती है कि ये कुरकुरे नहीं बनते, खासकर मानसून में जब धूप नहीं होती और नमी के कारण सब कुछ ठंडा हो जाता है. इसलिए आपकी समस्या का समाधान करने के लिए हम आपको बताएंगे कि कैसे आप इन टिप्स की मदद से मानसून में कुरकुरे पकौड़े बना सकते हैं.

ठंडे पानी का प्रयोग करें

अगर आप क्रिस्पी और कुरकुरे पकौड़े बनाना चाहती है तो आप ठंडे पानी का प्रयोग करें. सबसे पहले पकौड़े के लिए आटे को किसी बर्तन में निकाल लीजिए और फिर इसमें ठंडा पानी डालकर कुछ देर के लिए छोड़ दीजिए. पकौड़े के घोल को कुछ देर भिगोने से पकौड़े और भी क्रिस्पी और कुरकुरे बनते हैं.

फेंटने का सही तरीका

पकौड़ी के घोल को अच्छी तरह से फेंटने से यह सुनिश्चित हो जाता है कि यह सब्जियों के साथ अच्छी तरह से मिल जाए और इसमें कोई गांठ या गुठली न रहे। साथ ही पकौड़े के बैटर को 5-10 मिनिट तक अच्छे से फेंटने से पकौड़े नरम और कुरकुरे बनते हैं. बैटर जितने अच्छे से फिटा होगा पकौड़े उतने ही कुरकुरे बनेगे

तलने का सही तरीका

पकौड़े तलते समय उसे बार बार चलाना नही चाहिए . ज्यादा चलाने से पकौड़े कुरकुरे नहीं बनते और गीले भी हो जाते हैं.

सब्जियों को धोकर सुखा लें

पकौड़े में इस्तेमाल होने वाली सब्जियों को पानी में धोकर तुरंत बैटर में न डालें, इससे बैटर सब्जी के टुकड़ों में बचे पानी से पतला हो जाता है और पकौड़े कुरकुरे नहीं बनते और पकौड़े का स्वाद भी नहीं आता. कुरकुरे पकौड़े बनाने के लिए सबसे पहले सब्जियों को साफ पानी से धो लें, फिर सूती कपड़े में पोंछकर पंखे की हवा से सुखा लें और फिर बैटर में मिला दें.

चावल और मक्के का आटा मिला लें

क्रिस्पी पकौड़ी बनाने के लिए आप अपने बैटर में मक्के या चावल का आटा भी मिला सकते हैं. चावल और मक्के के आटे से बने पकौड़े तेल में तलने के बाद और भी कुरकुरे बनते हैं.

डबल फ्राई

पकौड़ों में कुरकुरापन लाने के लिए इन्हें एक बार तल कर निकाल लीजिये, थोड़ी देर बाद एक बार फिर डीप फ्राई कर लीजिये. पकौड़ी या भजिया को दोबारा तलकर कुरकुरा बनाया जा सकता है.

इन 5-6 तरीकों की मदद से बनाये जा सकते हैं क्रिस्पी पकौड़े.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...