वास्तु हमारे जीवन के हर हिस्से को प्रभावित करता है। आज हम बात कर रहे हैं घर के वास्तु के बारे में। घर खरीदना हर व्यक्ति का सपना होता है और इस सपने को पूरा करने के लिए हम सभी दिन-रात मेहनत करते हैं और पैसा कमाते हैं। तब कहीं जाकर इस दिशा में सोचना शुरू करते है. कुछ लोग घर खरीदना पसंद करते हैं तो कुछ लोग फ्लैट में रहना पसंद करते हैं। आज हम आपको फ्लैट के वास्तु के बारे में कुछ जरूरी बातें बताएंगे। फ्लैट खरीदने से पहले हमें वास्तु के इन सभी बिंदुओं पर विचार करना चाहिए…
- फ्लैट खरीदने से पहले आपको सोसायटी का मुख्य द्वार देखना चाहिए। यह भूखण्ड दक्षिण-पश्चिम दिशा की ओर नहीं होना चाहिए। इसके साथ ही गेट के सामने कोई ऊंची इमारत नहीं होनी चाहिए.
- सोसायटी का स्विमिंग पूल फ्लैट की उत्तर दिशा में होना चाहिए। जबकि टेनिस लॉन, क्लब और अन्य बैठक क्षेत्र भूखंड के उत्तर-पश्चिम में होने चाहिए।
- फ्लैट खरीदने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि आपके घर के मुख्य दरवाजे के ठीक सामने सीढ़ियां न हों। ये सीढ़ियाँ आपके घर में सौभाग्य को आने से रोकती हैं। घर के ठीक सामने किसी भी प्रकार की कोई रुकावट नहीं होनी चाहिए। अगर आपके घर के सामने ऐसा है तो आपको घर की ओर रोशनी फैलाने वाली बड़ी लाइट लगानी चाहिए। ऐसा करने से वास्तु दोष समाप्त हो जाता है।
- इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि आपके घर के ठीक सामने सोसायटी का कोई खंभा नहीं होना चाहिए। यह भी ध्यान रखें कि आपके फ्लैट की दीवार का बाहरी किनारा नुकीला न हो।
- फ्लैट खरीदने से पहले आपको सोसायटी के प्लॉट का साइज भी देख लेना चाहिए। यह वर्गाकार या आयताकार होना चाहिए। इसके बाद आप जिस फ्लैट को लेने की सोच रहे हैं उसका साइज देख लें. कभी-कभी बिल्डर प्रत्येक कमरे में वेंटिलेशन प्रदान करने के लिए फ्लैट के आकार को तिरछा कर देते हैं। यह वास्तु दोष की श्रेणी में आता है।
- आप जिस फ्लैट को खरीदने की सोच रहे हैं उसमें यह अवश्य देख लें कि मुख्य दरवाजे से पूरा फ्लैट दिखाई न दे। विशेषकर आपका शयनकक्ष और शौचालय मुख्य द्वार से दिखाई नहीं देने चाहिए।
- कुछ सोसायटियों में देखा जाता है कि बेसमेंट में पार्किंग न देकर ग्राउंड फ्लोर पर दी जाती है। ऐसे में पहली मंजिल पर रहने वाले लोगों के घर में वास्तु दोष आ जाता है। उनके घर का आधार खोखला हो जाता है। बेसमेंट में पार्किंग हो तो बेहतर है।

