Fogg Effect: नाले में जा गिरी कार, 4 दोस्तों की मौत

उत्तर प्रदेशFogg Effect: नाले में जा गिरी कार, 4 दोस्तों की मौत

Date:

क्रिसमस के दिन लखनऊ में आज सुबह एक दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गयी है. यह सभी दोस्त एक कार में सवार थे जो एक अंधे मोड़ पर नाले में जा गिरी जिसमें चारों दोस्तों की मौत हो गयी जबकि एक दोस्त ज़िन्दगी और मौत की जंग लड़ रहा है. हादसे की वजह घना कोहरा बताया जा रहा है जिसकी वजह से मोड़ नहीं दिखा और कार सीधा नाले में जा गिरी।

कोहरा बना काल

जानकारी के मुताबिक ये सभी दोस्त बक्शी का तालाब की तरफ जा रहे थे तभी सरायपुर की उर्दूू-फारसी चौकी क्षेत्र में मारुती एस्टीम कार हादसे का शिकार हो गयी हादसा हुआ है. जानकारी के मुताबिक सुबह के समय काफी कोहरा छाया हुआ था, विजिबिलिटी भी बहुत कम थी जिसके कारण कारण लहरपुर गांव के करीब पहुँचने पर कार चालक को एक मोड़ नहीं देख पाया और कार सीधे बड़े से नाले में जा गिरी. नाले में कार के गिरने के बाद पांचों दोस्त कार में फंस गए क्योंकि कार के दरवाजे लॉक हो गए थे. कार फिर नाले में धंस गयी और पांचों युवक डूब गए

बचे हुए दोस्त की हालात गंभीर

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पांचों युवकों का रेस्क्यू कर लखनऊ केजीएमयू ट्रामा सेंटर भेजा जिसमें चार दोस्तों संदीप, अंकित श्रीवास्तव, निखिल शुक्ला और राकेश की मृत घोषित कर दिया गया वहीं उनके एक और साथी सत्यम पांडे गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती है. डॉक्टरों के मुताबिक चारों दोस्तों की मौत दम घुटने से हुई है. पुलिस के मुताबिक दुर्घटनाग्रस्त कार उपभोक्ता फोरम के रिटायर्ड जज के ड्राइवर अमरनाथ यादव की है. इस हादसे में उनके बेटे संदीप की भी मौत हुई है. हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफ़सोस ज़ाहिर किया है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...