उत्तराखंड के कुख्यात- दाऊद को टपकाने के लिए बना पीपी से बंटी पाण्डेय

उत्तराखंडउत्तराखंड के कुख्यात- दाऊद को टपकाने के लिए बना पीपी से बंटी...

Date:

देहरादून। उत्तराखंड का नाम केवल यँहा के शान्त और मनोहारी वातावरण के लिए ही नहीं जाना जाता उत्तराखंड नाम अपराध की दुनिया में खौफ के लिए भी जाना जाता है. उत्तराखंड के कई लोग ऐसे है जो न अपने लिए केवल गुनाह का काला अध्याय लिखते रहे है बल्कि अंडरवर्ल्ड की दुनिया में दाऊद से भी मोर्चा लेने से पीछे नहीं हटे. आज हम आपको ऐसे ही कुख्यात के बारे में बताने जा रहे है. जिसने उत्तराखंड के छोटे से गांव से लेकर अंडरवर्ल्ड की बदनाम दुनिया में अपना नाम किया. उत्तराखंड में उसे लोग पीपी के नाम से जानते है जबकि अंडरवर्ल्ड में वह बंटी पांडेय के नाम से मशहूर था. वही बंटी पांडेय जिसने दाऊद को निपटाने के लिए कई बार फील्डिंग लगाई लेकिन नाकाम रहा. वही बंटी पांडेय जो दाऊद के कट्टर दुश्मन छोटा राजन का करीबी था.

 पीपी से बंटी पांडेय तक का खतरनाक सफर

प्रकाश पांडेय यानी पीपी उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के एक छोटे से गांव का रहने वाला है. पिता लक्ष्मी दत्त पांडेय की दूसरी शादी ने प्रकाश पाण्डेय को विद्रोही स्वभाव का बना  दिया  था. बताया जाता है  की पीपी की अपने पिता से कभी नहीं बनी. पीपी ने अपराध की दुनिया में पहला कदम आठवीं क्लास में ही रख दिया था जब उसने अपने से दो साल बड़े लड़के को किसी विवाद को लेकर पिट दिया  था. उसकेबाद उसने पीछे मूड कर नहीं देखा. कुछ ही समय बाद पीपी अपने शौक पुरे करने के लिए अल्मोड़ा में लिसा और शराब के अवैध कारोबार में हावी हो गया. पीपी का इतने में कान्हा मन भरने वाला  था  फिर पीपी ने अपराध की दुनिया में अपना बड़ा नाम करने के लिए मायानगरी का रुख किया. 90 के दशक में पीपी ने जब मुंबई आया तो उस समय  मुंबई बाबरी मस्जिद विध्वंस में जल रही  थी. सीरियल ब्लास्ट के बाद हर  तरफ कोहराम मचा हुआ  था. मुंबई पहुँचते ही पीपी की मुलकात विक्की और पुनीत से हुई. विक्की और पुनीत उस समय छोटा राजन के ख़ास हुआ करते थे. इन्होने ही पीपी को छोटा राजन से मिलवाया था. छोटा राजन ने पीपी को टेस्ट करने के लिए एक असाइनमेंट दिया. जिसमे उसे मुंबई के बड़े पॉलिटिशियन को निपटना था. पीपी ने बिना कुछ जाने आसिनमेंट पूरा किया जिससे पूरी मुंबई थरा गई. अब छोटा राजन जो कभी दाऊद के साथ था उससे केवल अलग हो गया बल्कि पीपीविक्की और पुनीत के साथ मिलकर अलग गैंग बना ली. अब पीपी का नया नामकरण हुआ औरवो बंटी पांडेय के नाम से मुंबई पर छाने लगा.

Read also: Uttarakhand News Today: सिर पर मानसून सीजन,तटबंध मजबूत करने का काम अधूरा

बंटी पांडेय का दाऊद को टपकाने का प्लान 

बंटी पांडेय अब छोटा राजन के बहुत करीब हो गया था. इधर छोटा राजन दाऊद को निपटाने की फ़िराक में  था लेकिन दाऊद की टाइट सुरक्षा और फिर पकिस्तान में जाकर कैसे इसे अंजाम दिया जाय यही तय नहीं हो पा  रहा  था. लेकिन बंटी पांडेय के हौंसले ज्यादा ही बुलंद थे. उसने हमला करने की बात छोटा राजन को कही. उसका आत्मविश्वास देख तय किया गया की बंटी, विक्की और पुनीत पाकिस्तान में जाकर दाऊद का गेम बजायेगे. 

जून 1998  में बंटी और उसके साथियों ने दाऊद के घर की रैकी शुरू कर दी. कई दिन रैकी करने के बाद तय हुआ की घर के पास की मस्जिद में दाऊद नमाज पढ़ने के लिए जाता है. वही उसका काम तमाम करने के लिए बंटी और उसके साथी तैयार थे लेकिन दाऊद की ख़ुफ़िया ने इसका पता लगा लिया और बंटी अपने प्लान में फेल हो गया.ठीक दो बाद बंटी पाण्डेय उर्फ़ पीपी को दाऊद के लिए एक मौका और मिला.जब खबर आई की दाऊद की बेटी मरिया का देहांत हो गया लेकिन एक फिर बंटी को नाकामी मिली.

अपनी अलग गैंग बना कर किया राज 

बंटी पाण्डेय जब जुर्म की दुनिया का का एक खौफनाक नाम बन गया था. छोटा राजन के साथ रह कर बंटी ने बहुत गुनाह की दुनिया में बहुत नाम कमाया. लेकिन 2003  में बंटी को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. और अब बंटी पाण्डेय ने छोटा राजन से अलग होकर नया गैंग बना लिया था. लेकिन बंटी की धमक कम होती जा रही थी. बंटी एक बार तब सुर्ख़ियों में आया जब उसने शाहरुख़ खान से ॐ शांति ॐ के बाद दो करोड़ की फिरौती मांगी. उसके बाद पीपी ने एक के बाद एक गुनाह करता गया. लेकिन दिल्ली क्राइम ब्रांच के एसीपी राजबीर की हत्या के बाद  बंटी उर्फ़ पीपी पुलिस के निशाने पर था.

Read also: Shocking Incident: गजब! बरात में नहीं ले गया दोस्त ने ठोक दिया 50 लाख का दावा

मसालों के व्यापार से लेकर जेल 

बंटी पाण्डेय को जब लगने लगा की पुलिस उसका कभी भी काम तमाम कर सकती है तो बंटी चार साल तक पूरी तरह से गायब रहा. बताया जाता है कि बंटी चार तकवियतनाम की राजधानी हनोई में था.उसके पास के ही एक गांव में जाकर मसालों का काम करने लगा. लेकिन उसका असली काम तो कुछ और था. बताते है कि फिर एक दिन अपने गुर्गे से बात करते हुए पुलिस नेउसे ट्रेस कर लिया और इंटरपोल की मदद से बंटी उर्फ़ पीपी सलाखों के पीछे है. आजकल पीपी उत्तराखंड के सितारगंज जेल में बंद है और अपने गुनाहो की सजा काट रहा  है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...