Kanpur Double Murder: पहले प्रेमियों संग बनाये शारीरिक संबंध फिर कर दी सौतेले माँ बाप की हत्या

उत्तर प्रदेशKanpur Double Murder: पहले प्रेमियों संग बनाये शारीरिक संबंध फिर कर दी...

Date:

कानपुर। जिले के बर्रा-2 की ईडब्ल्यूएस कॉलोनी में हुए दंपती की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने सौतेली बेटी और उसके दो प्रेमियों को गिरफ्तार किया है। मुन्ना लाल उत्तम (60) और उसकी पत्नी राजदेवी  की गला रेतकर हत्या कर दी गयी थी। इस हत्याकांड के आरोपी रोहित उत्तम को पुलिस ने भोगनीपुर से गिरफ्तार कर लिया। हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपी रोहित ने चौंकाने वाले खुलासे किए। आरोपी रोहित के बयान पर अधिकारी भी सकते में हैं।

Read also: कानपुर में गोहत्या के आरोप में दो गिरफ्तार

हत्याकांड की साजिश में आरोपी रोहित का भाई राहुल उत्तम शामिल था। जो मिलिट्री इंटेलीजेंस में असिस्टेंट एंबुलेंस ऑपरेटर है। वो गोवा में तैनात है। दंपती की गोद ली हत्यारोपी बेटी कोमल के दोनों भाइयों से प्रेम संबंध थे। पुलिस राहुल की तलाश में गोवा और मुंबई स्थित मुख्यालय रवाना हो गयी है। पुलिस ने रोहित और कोमल को जेल भेज दिया। पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीणा ने बताया कि गोद ली बेटी कोमल उर्फ आकांक्षा ने मूलरूप से इटावा के बकेवर थाना क्षेत्र निवासी प्रेमी रोहित उत्तम के साथ मिलकर दंपती की हत्या की। दोनों से पूछताछ में सामने आया कि कोमल का प्रेम प्रसंग रोहित के भाई राहुल से भी रहा है। तीनों ने मिलकर मकान के लालच में हत्या की साजिश रची। राहुल मिलिट्री इंटेलिजेंस में तैनात है।

उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम रवाना हो गयी है।पुलिस की जांच में सामने आया कि कोमल की राहुल व रोहित से  रिश्तेदारी हैं। कोमल की मौसी के दोनों करीबी रिश्तेदार हैं, इसलिए उनकी सालों से जान पहचान रही थी। पहले राहुल कोमल का प्रेमी बना उसके बाद उसके संबंध रोहित से हो गए। रोहित शहर में ई-रिक्शा चलता था। उसके साथ कोमल घूमती थी। जिसका दंपती विरोध करते थे।पुलिस पूछताछ में रोहित ने बताया कि वारदात से पहले दोनों ने कोमल के साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। उसके बाद मुन्ना लाल और राजदेवी का चापड़ से गला रेतकर हत्या कर दी थी। वारदात के बाद चापड़ झोले में डालकर अपने साथ ले गया था। पुलिस आला कत्ल बरामद करने के प्रयास में जुटी है।

Read also: IIMT University Meerut: आईआईएमटी विवि प्रबंधन तंत्र और पुलिस की लापरवाही ने ले ली एलएलबी छात्र सचिन की जान

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

गोरखपुर हाईवे पर ट्रक-डंपर भिड़े, जिंदा जले ड्राइवर और क्लीनर

रॉन्ग साइड से आए डंपर ने मारी टक्कर, धधकती...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...