Firozabad News Today: यात्रा के दौरान करते हैं ई—रिक्शा का उपयोग तो हो जाये सावधान, कहीं हो न जाये ऐसे हादसे का शिकार

उत्तर प्रदेशFirozabad News Today: यात्रा के दौरान करते हैं ई—रिक्शा का उपयोग तो...

Date:


Firozabad News Today: यात्रा के दौरान करते हैं ई—रिक्शा का उपयोग तो हो जाये सावधान, कहीं हो न जाये ऐसे हादसे का शिकार

फिरोजाबाद। अगर आप भी यात्रा के दौरान ई रिक्शा का उपयोग करते हैं तो जरा इस खबर पर गौर करें। जिले में ई—रिक्शा लूटने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। गिरोह चालकों को नशीला पदार्थ मिला कोल्ड ड्रिंक पिला कर ई- रिक्शा और आटो लूटते थे। पुलिस ने गिरोह के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर छह ई-रिक्शा, एक आटो और आठ मोबाइल बरामद किए गए हैं।

Read also: बिहार 12 वीं की परीक्षा में ई-रिक्शा चालक का बेटा बना स्टेट टॉपर

एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि डेढ़ माह पहले लुटेरों ने नशीला पदार्थ मिला कोल्ड ड्रिंक पिला कर चालक को बेहोश कर नसीरपुर कट पर डाल दिया था। बाद में चालक की एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। इसके अलावा थाना उत्तर, दक्षिण, लाइनपार, मक्खनपुर और नसीरपुर क्षेत्रों में ई-रिक्शा लूट की घटनाएं हुई थीं। गैंग के पर्दाफाश के लिए एसओजी और थाना पुलिस को लगाया गया था। रात ई रिक्शा लूटने वाले कुछ लुटेरों द्वारा अब्बासनगर स्थित अब्बू हरैरा महिला डिग्री कालेज के पास खाली मैदान में ई- रिक्शा की खरीद फरोख्त करने की सूचना पर एसओजी और रामगढ़ थाने की पुलिस टीम ने दबिश देकर लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। इनकी निशानदेही पर छह ई-रिक्शा और एक आटो बरामद किया।

Read also: तमिलनाडु : ऑटोरिक्शा कुएं में गिरा, दो की मौत

पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम साबिर, रज्जाक उर्फ सज्जाक निवासी डेरा बंजारा त्रिलोकपुर नारखी, सलमान रुकनपुरा शिकोहाबाद और मोहम्मद फैजान अशरफगंज रोड रसूलपुर को गिरफ्तार किया। वहीं शिवान रुकनपुरा शिकोहाबाद फरार हो गया। साबिर और फैजान के खिलाफ 11- 11, रज्जाक और सलमान पर 6-6 मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस पूछताछ में बदमाशों ने 12 फरवरी को आसफाबाद के पास, 14 फरवरी को लखनऊ एक्सप्रेस वे के सर्विस रोड नसीरपुर, 23 फरवरी को बसई मोहम्मदपुर, 12 मार्च को नवादा मक्खनपुर से ई रिक्शा व मोबाइल लूट, 14 मार्च को सोफीपुर दरगाह के पास, 20 मार्च को चनौरा के पास ई- रिक्शा और मोबाइल लूट, टूंडला में आटो लूट की वारदात को अंजाम देना कबूल किया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...

गोरखपुर हाईवे पर ट्रक-डंपर भिड़े, जिंदा जले ड्राइवर और क्लीनर

रॉन्ग साइड से आए डंपर ने मारी टक्कर, धधकती...