Bulldozer Baba के डर से युवक ने लगाई अपने अवैध मकान को गिरवाने की अर्जी

फीचर्डBulldozer Baba के डर से युवक ने लगाई अपने अवैध मकान को...

Date:


Bulldozer Baba के डर से युवक ने लगाई अपने अवैध मकान को गिरवाने की अर्जी

रामपुर। उत्तर प्रदेश में बुलडोजर (Bulldozer Baba) अब अपराधियों और भू माफियाओं के लिए दहशत का पर्याय बनता जा रहा है। अवैध निर्माण के खिलाफ सरकार की कार्रवाई को देखते हुए रामपुर में एक व्यक्ति ने अर्जी देकर अपने घर को गिरवाने की मांग की है। जिस व्यक्ति ने यह अर्जी लगाई है उसका मकान तालाब की जमीन पर अवैध तरीके से बनाया गया था। अब उसको डर लगने लगा कि यूपी सरकार का बुलडोजर कभी भी उसके मकान को ध्वस्त कर सकता है। इसके बाद उस पर कानूनी कार्यवाही भी होगी। इस कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए उसने खुद उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर अपने मकान के अवैध बताते हुए उसके निर्माण को गिराए जाने की मांग की है।

Read also: जयपुर में बम धमाकों की साजिश रचने वाले के रतलाम आवास पर बुलडोजर चला

पूरा मामला रामपुर की शाहाबाद तहसील क्षेत्र का है। इसी तहसील क्षेत्र के मित्रपुर गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने एसडीएम से गुहार लगाई और अपने मकान के निर्माण को गिराने की अर्जी दी। दरअसल इस गांव के कुछ ग्रामीणों ने तालाब की जमीन पर अपने घर बना रखे हैं। इसकी शिकायत अन्य ग्रामीणों ने एसडीएम से की थी। एसडीएम अशोक कुमार चौधरी तालाब की पैमाइश करने के लिए गांव पहुंचे। प्राथमिक जांच पड़ताल में यह बात उजागर हुई कि कुछ लोगों ने गांव के तालाब को पाटकर कर उस पर अपने घर बना लिए हैं। अब इन ग्रामीणों को लगने लगा कि उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई से लोग दहशत में आ गए। ग्रामीणों को बताया गया कि जब बुलडोजर चलेगा तो बुलडोजर (Bulldozer Baba) का किराया भी इन्हीं लोगों से लिया जाएगा और उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही भी होगी।

Read also: शिवराज ने रीवा के एसपी को दिया निर्देश, दुष्कर्मी का घर बुलडोजर से गिरा दें

इससे डरकर गांव के ही एक व्यक्ति ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर अपनी ओर से अर्जी दी और स्वीकारा कि उसका मकान अवैध तरीके से तालाब की जमीन पर बना लिया गया था। उसने कहा कि उसके दादा परदादा ने मकान तालाब पर बनाया था। इसमें उसका कोई दोष नहीं है। इस निर्माण को ढहा दिया जाए। एहसान नाम के इस व्यक्ति की अर्जी को लेकर अब अन्य ग्रामीणों में गुस्सा भी है। अन्य ग्रामीणों का कहना है कि अगर एहसान का मकान गिरता है तो अन्य मकान भी जद में आएंगे और उन पर भी कार्रवाई होगी। इसी को लेकर गांव के लोग एहसान का विरोध भी कर रहे हैं लेकिन एहसान ने खुद एसडीएम कार्यालय पहुंचकर अब अपने मकान को गिराए जाने की मांग की है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related