फ़िरोज़ाबाद: चुनावी रंजिश में खूनी संघर्ष, एक महिला की मौत

उत्तर प्रदेशफ़िरोज़ाबाद: चुनावी रंजिश में खूनी संघर्ष, एक महिला की मौत

Date:


फ़िरोज़ाबाद: चुनावी रंजिश में खूनी संघर्ष, एक महिला की मौत

फ़िरोज़ाबाद: फ़िरोज़ाबाद के थाना मटसेना क्षेत्र में रविवार रात को दो पक्षो में चुनावी रंजिश के चलते गोली बारी हुई जिसमें एक महिला की मौत हो गयी जबकि कई लोग गम्भीर रूप से घायल हुए हैं।

रविवार देर शाम थाना मटसेना के गाव नरघापुर में गोलियों की तड़तड़ाहट से गाव में खलबली मच गई । चुनावी रंजिश को लेकर फेरु और मातादीन नामक पक्षो में गाली गलौज के बाद पहले पत्थरबाज़ी हुई, फिर फायरिंग जिसमे 70 वर्षीय सुशीलादेवी की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि एक पक्ष के 3 लोग गोली लगने से घायल हो गए।

Read also: देर रात भाजपा नेता के शोरूम में लगी भीषण आग

दूसरे पक्ष की तरफ से एक व्यक्ति को गोली लगी है। सभी घायलो को इलाज के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है , बताया गया कि संदीप नामक व्यक्ति ने सबसे पहले फायरिंग की थी। फिलहाल मामले को लेकर पुलिस के आला अफसरों ने गांव में भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है। इस हादसे में जो लोग घायल हुए उनमें उमाशंकर और सुग्रीव सिंह फेरु गट के लोग हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...