देर रात भाजपा नेता के शोरूम में लगी भीषण आग

मेरठ रीजनदेर रात भाजपा नेता के शोरूम में लगी भीषण आग

Date:


देर रात भाजपा नेता के शोरूम में लगी भीषण आग

लाॅकडाउन के कारण काफी समय सेे बंद था फर्नीचर शोरूम
फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियों ने बुुझाई आग

मेरठ। कंकरखेड़ा क्षेत्र में स्थित एक भाजपा नेता के फर्नीचर शोरूम में देर रात भीषण आग लग गयी। फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया। लाॅकडाउन के कारण काफी समय से बंद चल रहे शोरूम में आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

कंकरखेड़ा थाने के बराबर में भाजपा नेता नीरज मित्तल का पायल फर्नीचर नाम से शोरूम है। मेरठ में लगाये गये लाॅकडाउन के कारण उनका फर्नीचर शोरूम काफी समय से बंद है। रविवार देर रात फर्नीचर शोरूम से आग की लपटें निकलती दिखाई दी तो लोगों ने नीरज मित्तल को सूचना दी। आग लगने की जानकारी मिलते ही थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंच कर आग बुझाने में जुट गयीं। फर्नीचर में लगी आग तेजी से भड़कती चली गयी और देखते ही देखते उसने पूरे शोरूम को अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद फायर ब्रिगेड की एक और गाड़ी को बुलाया गया।

Read also: फ़िरोज़ाबाद: चुनावी रंजिश में खूनी संघर्ष, एक महिला की मौत

काफी मशक्कत के बाद देर रात में आग को बुझाया गया लेकिन तब तक शोरूम में रखा काफी सामान जलकर खाक हो चुका था। बताया गया कि आग लगने से लाखों रुपये का नुुकसान हो गया है। अभी तक आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि अभी जांच चल रही है और आग लगने के कारणों की अधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...

Airtel के सभी पोस्टपेड प्लान्स में अब फ्री इंटरनेशनल रोमिंग का फायदा

मेरठ : भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में...