Hong kong की 42 मंजिला इमारत में आग, नीचे गिर रही चिंगारी हो रहे धमाके

इंटरनेशनलHong kong की 42 मंजिला इमारत में आग, नीचे गिर रही चिंगारी...

Date:

हांगकांग। हांगकांग में एक इमारत में भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि मलबे शोलों के रूप में नीचे गिर रहे थे। ऐसा लग रहा था मानो आग की बारिश हो रही है। नीचे गिर रही आग चिंगारियों और इमारत में धमाकों के कारण वहां से गुजर रहे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को क्वीन एलिजाबेथ अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी के अनुसार, Hong kong के सिम शा सुई इलाके के शॉपिंग डिस्ट्रिक्ट में निर्माणाधीन इमारत है। इसी इमारत में आग लगी।

अग्निशमन विभाग कर्मचारियों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जिस जगह आग लगी, वहां पहले Hong kong का मरिनर क्लब मौजूद था, जिसकी शुरुआत पूर्व गवर्नर डेविड ट्रेंच ने साल 1967 में की थी। क्लब की इमारत को साल 2018 में ध्वस्त कर दिया था और अब वहां 42 मंजिला किंपटन होटल का निर्माण किया जा रहा था।

तीन लाख चालीस हजार स्क्वायर ​फीट में 500 कमरे

इमारत में तीन लाख चालीस हजार स्कवायर फीट में 500 कमरे बनाए जा रहे थे। आग लगने से इमारत को भारी नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है और घटना की जांच हो रही है। इमारत में आग लगने की इस घटना को कुछ लोगों ने मोबाइल में कैद कर लिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...