सुशांत राजपूत की गर्ल फ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ FIR, आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

बॉलीवुडसुशांत राजपूत की गर्ल फ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ FIR, आत्महत्या के...

Date:


सुशांत राजपूत की गर्ल फ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ FIR, आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

पटना: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ पटना के राजीव नगर पुलिस थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. सुशांत सिंह राजपूत करीब एक महीने पहले मुंबई स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे. सुशांत सिंह राजपूत के परिवार ने रिया चक्रवर्ती पर खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप लगाया है. परिवार का आरोप है कि उसने उसे आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान किया. सुशांत के पिता ने कहा कि उन्हें मुंबई पुलिस की जांच पर भरोसा नहीं है. उन्होंने कहा कि उम्र अधिक होने की वजह से वो अब भागदौड़ नहीं कर सकते थे. इस कारण उन्होंने पटना पुलिस से सुशांत की मौत की जांच करने की मांग की है.

पटना पुलिस के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार रिया चक्रवर्ती के ऊपर सुशांत के पिता ने बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं. आरोप है कि रिया ने सुशांत को अपने परिवार से अलग कर रखा था और पूरी तरह से अपने कब्जे में कर रखा था. उसके बैंक अकाउंट को भी वही मैनेज करती थी. पिता का आरोप है कि रिया ने सुशांत के रुपये भी गबन किये हैं और वह उसे पूरे दबाव में रखती थी. पटना पुलिस की टीम मुंबई पहुंच चुकी है.

बता दें कि कि सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को अपने आवास पर मृत पाए गए थे.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related