लखनऊ। प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की टीम (Yogi Cabinet 2.0) में शामिल हुए मंत्रियों पर भी अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वहीं इन मंत्रियो में से अधिकांश करोडपति भी हैं। योगी सरकार पार्ट टू में 87 प्रतिशत करोडपति हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 25 मार्च को भव्य कार्यक्रम में शपथ ली थी। उनके साथ 52 विधायकों ने भी मंत्रीपद की शपथ ली। इन विधायकों में 18 को कैबिनेट, 14 को राज्यमंत्री जबकि 20 को राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाया गया। एडीआर और उप्र इलेक्शन वाच की रिपोर्ट के अनुसार इन 52 मंत्रियों में ऐ 45 ने जो शपथ पत्र दिया है। उसके मुताबिक 20 मंत्रियों के विरुद्ध आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। यानी 45 प्रतिशत मंत्रियों पर अपराधिक मुकदमें हैंं। इन 45 मंत्रियों में 87 प्रतिशत यानि 39 मंत्री करोड़पति बताए गए हैं। जिनकी औसत संपत्ति नौ करोड़ के लगभग है।
इन मंत्रियों पर हैं अपराधिक मुकदमे :
जिन सदस्यों के विरुद्ध आपराधिक मामले घोषित हैं, उनमें नंद गोपाल नंदी, मयंकेश्वर शरण सिंह, दया शंकर सिंह, भूपेंद्र चौधरी, केशव प्रसाद मौर्य, कपिल देव अग्रवाल, राकेश सचान, योगेन्द्र उपाध्याय, रविंद्र जायसवाल, डा.सोमेन्द्र सिंह तोमर, मनोहर लाल, संजय सिंह गंगवार, दिनेश खटीक,गिरीश चंद्र यादव, ब्रजेश सिंह, धर्मपाल सिंह, अनिल राजभर, सुरेश राही,सतीश चंद्र शर्मा, विजयलक्ष्मी गौतम, प्रतिभा शुक्ला और रमेश सिंह शामिल हैं।
Read also: Yogi Adityanath 2.0 Government: संघ का दिमाग और भाजपा संगठन के समर्थन से बना योगी का नया मंत्रिमंडल

