कांग्रेस का नेतृत्व भी कन्फ्यूज है और पार्टी भीः अमित शाह

फीचर्डकांग्रेस का नेतृत्व भी कन्फ्यूज है और पार्टी भीः अमित शाह

Date:


कांग्रेस का नेतृत्व भी कन्फ्यूज है और पार्टी भीः अमित शाह

–केरल में बोले गृह मंत्री, भाजपा को एक विकल्प के रूप में देख रहे लोग

–सोना तस्करी प्रकरण में सीएम पिनाराई विजयन से पूछे सात सवाल

न्यूज डेस्क/कोच्चि। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, कांग्रेस कन्फ्यूज पार्टी है जो यहां काॅम्यूनिस्टों के खिलाफ लड़ रहे है और बंगाल में उनके साथ लड़ रहे हैं। कांग्रेस का नेतृत्व भी कन्फ्यूज है पार्टी भी। अमित शाह ने सीएम पिनाराई विजयन को सोना तस्करी प्रकरण में घेरते हुए सात सवाल पूछे। उन्‍होंने कहा कि केरल के लोग वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) और यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) से तंग आ चुके हैं और वे अब भाजपा को एक विकल्प के रूप में देखते हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता अमित शाह ने केरल स्थित कंजिरापल्ली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए एलडीएफ सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने मंच से संबोधन करते कहा, केरल की जनता को मैं यह कहता हूं कि जिस राज्य के मुख्यमंत्री कार्यालय, उनके प्रधान सचिव, प्रधान सचिव द्वारा प्रमोट की गई महिला, तस्करी में शामिल हो, उस मुख्यमंत्री को फिर से चुनने का क्या मतलब है? शाह ने कहा, एक जमाने में विकास और टूरिज्म के माॅडल के रूप में, सबसे ज्यादा शिक्षित और शांतिप्रिय प्रदेश के रूप में जाने जाते केरल को आज एलडीएफ और यूडीएफ ने भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया है। उन्होंने एलडीएफ सरकार पर कैडर बदलने का आरोप लगाते हुए कहा कि अपनी पार्टी के कैडर को सरकारी पद दिलाने के लिए ये लेफ्ट पार्टिया पब्लिक सर्विस कमीशन को रिमोट कंट्रोल सें चलाती हैं।

अमित शाह ने कांग्रेस पर तीर चलाते हुए कहा कि कांग्रेस एक भ्रमित पार्टी है जो केरल में कम्युनिस्टों के खिलाफ लड़ रहे हैं और पश्चिम बंगाल में उनके साथ गठबंधन किया है। केरल की भूमि भाजपा और आरएसएस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं की हत्या से रक्त रंजित हुई है जिसका नेतृत्व एलडीएफ ने किया। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा देश विकास कर रहा है और केरल में भ्रष्टाचार की नाव चल रही है। केरल में बदलाव का समय आ गया है, ई.श्रीधरन जैसे वरिष्ठ ब्यूरोक्रेटस भी भाजपा में इसलिए होते हैं क्योंकि एलडीएफ और यूडीएफ अब केरल का भला नहीं कर सकते। केरल में नेशनल हाईवे के लिए पीएम नरेन्द्र मोदी ने 65,000 करोड़ रुपये दिये हैं। कोच्चि मेट्रो के विकास के लिए 1957 करोड़ रुपये केंद्र सरकार ने भेजे हैं।

केरल की पिनाराई विजयन सरकार को घेरते हुए अमित शाह ने राज्य के चर्चित सोना तस्करी मामले से जुड़े सात सवाल पूछ डाले। उन्होंने कहा- विजयन जी से मेरे 7 सवाल हैं – क्या सोने के घोटाले के मुख्य आरोपी आपके कार्यालय में काम करते थे या नहीं? क्या आपके सरकार ने इस आरोपी को 3 लाख माह दिए? आपके प्रधान सचिव ने इन आरोपियों की मदद के लिए फोन काॅल किए या नहीं? क्या आरोपी महिला ने राज्य निधियों और प्रधान सचिव की अनुमति पर विदेश यात्राएं कीं? वह नियमित रूप से सीएम आवास क्यों आई? हवाई अड्डे से सोना जब्त होने के बाद क्या आपने सीमा शुल्क कार्यालय पर दबाव बनाया? ईडी/सीमा शुल्क अधिकारियों पर हुए हमला की ठीक से जांच की गई थी?

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related