आमिर खान हुए कोरोना पाॅजिटिव, होम क्वारंटाइन हुए

बॉलीवुडआमिर खान हुए कोरोना पाॅजिटिव, होम क्वारंटाइन हुए

Date:


आमिर खान हुए कोरोना पाॅजिटिव, होम क्वारंटाइन हुए

–रणबीर कपूर, कार्तिक आर्यन और मनोज बाजपेयी भी हो चुके हैैं कोरोना संक्रमित

–फिल्म इंडस्ट्री पर फिर से मंडराने लगे कोरोना संकट के बादल

न्यूज डेस्क। रणबीर कपूर, कार्तिक आर्यन और मनोज बाजपेयी जैसे कई बड़े फिल्म अभिनेताओं के बाद आमिर खान भी कोरोना संक्रमण का शिकार हो गये हैं। आमिर खान के प्रवक्ता ने बयान जारी कर आमिर खान के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी। बताया गया कि कोरोना जांच रिपोर्ट पाॅजिटिव आने के बाद आमिर खान होम क्वारंटाइन हो गये हैं और कोविड-19 गाइडलाइन के सभी नियमों का पालन कर रहे हैं।

लंबे समय तक कोरोना संक्रमण से प्रभावित रही फिल्म इंडस्ट्री में कुछ समय से हालात सामान्य होने शुरू हुए थे। मगर हालिया दिनों में रणबीर कपूर, कार्तिक आर्यन और मनोज बाजपेयी के कोरोना संक्रमित होने से इंडस्ट्री पर संकट के बादल फिर से मंडराने लगे थे। अब विख्यात अभिनेता आमिर खान कोरोना पाॅजिटिव हो गये हैं। आज आमिर खान के प्रवक्ता ने अधिकारिक बयान जारी करते हुए बताया कि आमीर खान का कोविड-19 टेस्ट पाॅजिटिव आया है। जिसके बाद से आमिर खान अपने घर पर सेल्फ क्वारंटीन में हैं। सभी नियमों का पालन करते हुए आमिर खाने पूरी तरह स्वस्थ हैं। आमिर खान के शुभचिंतकांे की दुआओं के लिये आभार प्रकट करते हुएप्रवक्ता ने हालिया दिनों में आमिर खान के संपर्क में आने वाले लोगों से सावधानी बरतने और अपनी कोरोना जांच कराने का आग्रह किया है।

गौरतलब है कि 4 मार्च को अपना 56वां जन्मदिन सेलीब्रेट करने के बाद आमिर खान ने दूसरे दिन अपने प्रशंसकों को शुक्रिया कहने के बाद सोशल मीडिया अकाउंट को हमेशा के लिये अलविदा कह दिया था। इन दिनों फिल्म लाल सिंह चड्ढा की तैयारियों में जुटे आमिर खान ने अपने प्रशंसकों से पहले की तरह संपर्क करने की बात कही थी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related