सरकार बताये, योजनाओं में लगा पैसा कमाई है या कर्जा

फीचर्डसरकार बताये, योजनाओं में लगा पैसा कमाई है या कर्जा

Date:


सरकार बताये, योजनाओं में लगा पैसा कमाई है या कर्जा

  • सिद्धू ने कहा, हर महीने खजाने का ब्यौरा सार्वजनिक करे सरकार

चंडीगढ़। पंजाब में चन्नी सरकार के लिए मुश्किलें पैदा कर रहे पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने अब नई मिसाइल दाग दी है। उन्होंने चन्नी सरकार को हर महीने खजाने का ब्यौरा सार्वजनिक करने को कहा है। सिद्धू ने यह भी कहा कि जनहित योजनाओं में लगाया गया पैसा सरकार की कमाई है या कर्जा, यह भी सरकार को पंजाब की जनता को साफ तौर पर बताना चाहिए।

Read also: सिद्धू ने पंजाब एजी पर राजनीतिक लाभ के लिए काम करने का आरोप लगाया

गौरतलब है कि पंजाब में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही चन्नी सरकार ने बिजली बिल माफ करने के अलावा बिजली दरें भी कम करने कर दी हैं। वहीं राज्य में पेट्रोल और डीजल भी सस्ता कर दिया गया है। पंजाब सरकार अनेक मौकों पर अपना खजाना खाली होने की बात कह चुकी है। ऐसे में चन्नी सरकार यदि खजाने का ब्यौरा सार्वजनिक करेगी तो उसकी पोल खोलना निश्चित है। जाहिर है कि खाली खजाना हाथ में लिए सरकार जिस तरह से रेवड़ियां बांट रही है वह कर्जा ही होगा जिसका बोझ आने वाले समय में पंजाब की जनता को ही चुकाना होगा।

नवजोत सिंह सिद्धू ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब देश का सबसे कर्जदार राज्य है और वर्तमान में जीडीपी का 50 प्रतिशत कर्ज है। राज्य का आधे से ज्यादा खर्च महंगा कर्ज लेकर पूरा किया जा रहा है। सिद्धू ने कहा कि पंजाब को असली मुद्दों से भटकने नहीं दिया जाना चाहिए।

सिद्धू ने वित्तीय जवाबदेही और पारदर्शिता को पंजाब माॅडल का स्तंभ बताते हुए कहा कि सरकार की जवाबदेही यह है कि वह जनता को बताएं कि हर योजना पर लगने वाला फंड आखिर कहां से आ रहा है। वह फंड राज्य की कमाई है या राज्य के लिए कर्जा। पारदर्शिता का मतलब राज्य की वित्तीय स्थिति को हर महीने सार्वजनिक करना है। सिद्धू ने कहा कि कर्ज लेना हल नहीं है। टैक्स की कमाई कर्ज चुकाने में नहीं बल्कि विकास पर खर्च होनी चाहिए।

Read also: पंजाब के महाधिवक्ता देओल ने सिद्धू पर किया पलटवार

सिद्धू के बागी तेवर बने कांग्रेस के लिए मुश्किल

हाल ही में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी नेताओं को सार्वजनिक बयानबाजी न करने को कहा था। लेकिन पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू पार्टी अध्यक्ष की बातों को दरकिनार कर सोशल मीडिया पर जमकर आग उगल रहे हैं। ट्विटर के जरिए सरकार से बात करने वाले सिद्धू ने पूर्व में अपना इस्तीफा भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। इस्तीफा वापस लेने के बाद भी नवजोत लगातार ट्वीट कर चन्नी सरकार पर हमलावर हैं। विधानसभा चुनाव से पूर्व पंजाब कांग्रेस के मुखिया का यह रवैया पाटी। के लिए मुश्किलें खड़ी कर रहा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...