Ola Electric Scooter इंडिया के बाजार में जुलाई के आखिर तक लॉन्च होने की खबर है।
ओला की बैटरी से चलने वाली इस नई पेशकश के कलर ऑप्शंस भी अब सामने आ गए हैं जिनमे से कुछ रंगों की पुष्टि भी हो गई है जिसमें सफ़ेद, काला, गुलाबी, हल्का नीला रंग शामिल हैं। कंपनी ने हाल ही में एक सोशल मीडिया पोस्ट के द्वारा इसका खुलासा किया ।
ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर की बुकिंग मात्र 499 रुपये से शुरु हुई है और कंपनी का कहना है कि यह रकम पूरी तरह से रिफंडेबल भी है। ओला इलेक्ट्रिक की वेबसाइट पर जाकर बुकिंग की जा सकती है। जो भी खरीदार हैं उनको वेबसाइट पर पहले खुद का एक अकाउंट बनाना होगा जिसके बाद वो अपने लिए स्कूटर की बुकिंग कर सकते हैं। साथ ही पहले बुकिंग करने वाले ग्राहकों को स्कूटर की डिलीवरी में प्राथमिकता देने की बात भी कही गई है । कंपनी के दावे के मुताबिक यह फूल चार्जिंग मे 240 km तक की दूरी तय कर सकती है |
Ola Electric Scooter की बुकिंग मात्र 499 रुपये से शुरू
हलाकिं अभी तक कंपनी ने स्कूटर के किसी भी स्पेसिफिकेशंस के बारे मे कोई भी जानकारी नही दी है लेकिन जैसा कि उनके सोशल मीडिया पोस्ट में कहा गया है, यह अभी सिर्फ एक शुरुआत मात्र है।
पहले से ज्यादा माइलेज के साथ लॉन्च हुई Hero Glamour
ओला कैब (Ola Cab) के सीईओ भाविश अग्रवाल (Bhavish Agarwal) ने सोशल मिडिया के जरिए हाल ही मे इस शानदार गाड़ी की एक झलकी दिखाई थी साथ ही एक वीडियो भी शेयर किया जिसमे दिखाया गया था की सड़कों पर चलते वक्त ये कितनी लाजवाब है भाविश ने ओला ई स्कूटर के फीचर्स के बारे में भी काफी कुछ बताया । भाविश ने एक ट्वीट किया जिसके मुताबिक, Ola e-scooter ओला ई-स्कूटर में बेस्ट-इन-क्लास राइडिंग रेंज बेस्ट-इन-क्लास बूट स्पेस (दो हेलमेट रखने के लायक जगह) जैसी तमाम बेहतरीन सुविधाएं उप्लब्ध है इसमें एप-बेस्ड कीलेस एक्सेस नेविगेशन व ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स भी मिल सकते हैं जोकि इस ई-स्कूटर को काफी खास बनाता है.

