मस्क ने न्यूयार्क टाइम्स का गोल्ड वेरिफाइड मार्कर टिक हटाया, रिपोर्टिग को बताया प्रोपेगैंडा

फीचर्डमस्क ने न्यूयार्क टाइम्स का गोल्ड वेरिफाइड मार्कर टिक हटाया, रिपोर्टिग को...

Date:

न्यूयॉर्क। ट्विटर ने मीडिया के दिग्गज संस्थानों में से एक न्यूयॉर्क टाइम्स के गोल्ड वेरिफाइड मार्कर को हटा दिया है। ट्विटर का यह कदम ऐसे समय आया हैए जब एलन मस्क ने रविवार को ही न्यूयॉर्क टाइम्स की आलोचना की थी और इसकी रिपोर्टिंग को प्रोपेगैंडा करार दिया था। मस्क ने ट्वीट में लिखा कि न्यूयॉर्क टाइम्स की असल दिक्कत ये है कि उसका प्रोपेगैंडा दिलचस्प भी नहीं है। मस्क ने न्यूयॉर्क टाइम्स के कंटेंट की तुलना डायरिया से की और कहा कि यह पढ़ने लायक भी नहीं है।

योजना के तहत हटाया वेरिफाइड टिक

बता दें कि एलन मस्क ने बीते साल ट्विटर का अधिग्रहण किया था और उसके बाद उन्होंने ट्विटर के वेरिफाई अकाउंट के लिए ब्लूटिक देने के लिए चार्ज वसूलने का एलान किया था। मस्क के एलान के मुताबिक एक अप्रैल से वेरिफाई अकाउंट से तय राशि ली जानी शुरू हो गई है। मस्क की इस योजना के तहत न्यूयॉर्क टाइम्स का ब्लू टिक हटा दिया गया है और उसे वेरिफाइड बिजनेस अकाउंट वाला गोल्ड टिक दिया गया था।

न्यूयॉर्क टाइम्स का भुगतान से इनकार

अब जब न्यूयॉर्क टाइम्स का गोल्ड टिक भी हटा दिया गया है तो उसे गोल्ड टिक वापस लेने के लिए 1000 डॉलर मासिक का भुगतान करना होगा। वहीं अन्य संबद्ध अकाउंट्स के लिए भी 50-50 डॉलर प्रतिमाह भुगतान करना पड़ेगा। वहीं न्यूयॉर्क टाइम्स का कहना है कि वह वेरिफाई बिजनेस अकाउंट के लिए भुगतान नहीं करेंगे और सिर्फ अपने पत्रकारों के लिए ही ब्लू टिक का सब्सक्रिप्शन लेंगे क्योंकि उनके काम के लिए जरूरी है।

सब्सक्रिप्शन पर मिलेंगे फायदे

बता दें कि अभी तक किसी सेलिब्रिटी, सरकारी संस्थान या जाने. पहचाने चेहरे को ही ब्लू टिक मिलता था। हालांकि अब मस्क के सब्सक्रिप्शन प्लान के तहत कोई भी प्रतिमाह भुगतान कर ब्लू टिक ले सकता है। साथ ही ब्लू टिक यूजर्स को कुछ अतिरिक्त सुविधाएं भी मिलेंगी, जैसे ट्वीट की कैरेक्टर लिमिट बढ़ जाएगी। साथ ही ट्वीट में एडिट या अनडू के विकल्प भी मिलेंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...