लखीमपुर खीरी बना योगी सरकार के लिये संकट

उत्तर प्रदेशलखीमपुर खीरी बना योगी सरकार के लिये संकट

Date:


लखीमपुर खीरी बना योगी सरकार के लिये संकट

  • खीरी जाने का प्रयास कर रहीं प्रियंका गांधी गिरफ्तार
  • राज्यमंत्री के बेटे सहित 14 लोगों पर एफआईआर दर्ज

लखीमपुर खीर में हुए बवाल के बाद पुलिस ने राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे आशीष मिश्रा समेत 14 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। वहीं लखीमपुर खीरी जा रहीं प्रियंका गांधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अखिलेश यादव के घर के बाहर भी पुलिस ने डेरा दिया है।

Read also: लखीमपुर खीरी हिंसा : प्रियंका हिरासत में, विपक्षी नेता नजरबंद, मृतकों की संख्या 8 हुई

लखीमपुर खीरी में हुए हादसे के बाद उत्तर प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गयीं हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, रालोद मुखिया जयंत चैधरी सहित किसान नेता राकेश टिकैत लखीमपुर खीरी में किसानों की मौत को लेकर सरकार को चैतरफा घेरने का प्रयास कर रहे हैं।

इसी बीच पुलिस ने कार्रवाई करते हुए केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा समेत 14 लोगों के खिलाफ हत्या, आपराधिक साजिश और बलवा सहित अनेक धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस लगातार दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।

Read also: यूपी के लखीमपुर-खीरी में किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा में 6 की मौत (लीड-1)

तेजी से बदलते घटनाक्रम के बीच पुलिस ने लखीमपुर खीरी में किसानों से मिलने जा रही कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार सुबह सीतापुर पुलिस ने हरगांव में प्रियंका गांधी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं सपा प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के लखीमपुर खीरी जाने के ऐलान के बाद पुलिसे ने उनके घर के बाहर घेरा बना लिया है। अखिलेश यादव को रोकने के प्रयास में इलाके को छावनी बना दिया गया है। वहीं रालोद मुखिया जयंत चैधरी के खीरी जाने के ऐलान से पुलिस की परेशानी और बढ़ गयी है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...