- प्रियंका गांधी ने गिरफ्तारी से पूर्व दिखाया अपना रौद्र रूप
- कहा, मेरा अपहरण करना चाहते हो, मंत्रियों से वारंट लाओ
नई दिल्ली। लखीमपुर खीरी जाने का प्रयास कर रहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को सोमवार सुबह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान प्रियंका गांधी ने पुलिस अधिकारियों को अपना रौद्र रूप दिखाया तो एक बार को वह भी सहम गये। इस पर कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा है ये रौद्र रूप है नारी का, दमन करेगी अहंकार
लखीमपुर खीरीके तिकोनिया में हुई हिंसा में किसानों समेत 8 लोगों की मौत हो जाने के बाद कांग्रेंस महासचिव प्रियंका गांधी घटनास्थल की ओर जाने का प्रयास कर रहीं थीं।
Read also: क्या बंगाल के बाहर कांग्रेस को नुकसान पहुंचाएंगे प्रशांत किशोर?
सोमवार सुबह लगभग 4 बजे पुलिस ने सीतापुर में प्रियंका गांधी को गिरफ्तार कर लिया। इससे भड़की प्रियंका गांधी ने पुलिस अधिकारियों से कहा, मेरा अपहरण कर लोगे, अपने अफसरों-मंत्रियों से वारंट लेकर आओ। जबरदस्ती कार में ढकेलने का प्रयास कर रहे पुलिसकर्मियों से प्रियंका ने गुस्से में कहा, महिला से बात करना सीखो, तुम्हारे धकेलने में फिजिकल असाॅल्ट, किडनैप की कोशिश, अटेंप्ट टू मोलेस्ट और अटेंप्ट टू हार्म है। तुम्हारे प्रदेश में न सही इस देश में कानून है। बिना वारंट के मुझे कैसे रोक रहे हो।
लखीमपुर खीरी के तिकोनिया-बनबीरपुर मार्ग पर भाजपा कार्यकर्ताओं के दो वाहनों द्वारा प्रदर्शनकारियों को टक्कर मारे जाने के बाद नाराज किसानों ने उक्त दोनों वाहनों में आग लगा दी। इसके बाद भड़की हिंसा में चार किसानों और वाहनों पर सवार चार अन्य लोगों की मौत हो गई। लखीमपुर खीरी में हुए हादसे के बाद उत्तर प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गयीं हैं।
Read also: असम में कांग्रेस विधायक सांप्रदायिक भड़काऊ बयानों को लेकर हिरासत में
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, रालोद मुखिया जयंत चैधरी सहित किसान नेता राकेश टिकैत लखीमपुर खीरी में किसानों की मौत को लेकर सरकार को चैतरफा घेरने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस ने राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे आशीष मिश्रा समेत 14 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

