व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और फेसबुक अचानक हुए डाउन, लोग परेशान

टेक्नोलॉजीव्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और फेसबुक अचानक हुए डाउन, लोग परेशान

Date:


व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और फेसबुक अचानक हुए डाउन, लोग परेशान

  • भारत में लखीमपुर हिंसा से जोड़ कर देख रहे थे लोग
  • विश्व के अनेक हिस्सों में प्रभावित हुए ये सोशल मीडिया प्लेटफार्म

नई दिल्ली। सोमवार शाम को अचानक व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और फेसबुक डाउन होने से लोग परेशान हो गए। इसको लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा से भी जोड़कर देखा गया। लोगों को लगा कि हिंसा भड़कने की आशंका से सरकार ने इन सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अघोषित रोक लगा दी है। मगर बाद में पता चला कि व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और फेसबुक विश्व के अनेक हिस्सों में डाउन हैं।

Read also: खुफिया एजेंसियों ने सुरक्षा बलों को संवेदनशील स्थानों पर सोशल मीडिया से बचने का सुझाव दिया

इन सोशल मीडिया प्लेटफार्म का प्रयोग करने वाले लोगों को सिर्फ इन प्लेटफार्म की ओर से भेजे जा रहे मैसेज जैसे ‘हम इस पर काम कर रहे हैं, जल्द ही हम इसे ठीक कर लेंगे’ही पढ़ने को मिले ऐसे में लोग परेशान हो गए।

Read also: कश्मीर में अब अलगाववाद फैलाने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे सरकारी कर्मचारी

डिजिटल होती जा रही दुनिया में सोशल मीडिया प्लेटफार्म अनेक लोगों के लिए बेहद जरूरी हो गया है। अनेक लोग अपने कारोबार इन सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से चलाते हैं। वहीं नौकरी पेशा लोगों को सूचनाओं का आदान-प्रदान व्हाट्सएप से ही करना होता है। लेकिन सोमवार शाम को अचानक व्हाट्सएप डाउन होने से लोगों के कामकाज प्रभावित हुए। वही इंस्टाग्राम और फेसबुक के माध्यम से दुनिया भर से जुड़े रहने वाले लोग भी आज बेचैन रहे। वहीं ट्विटर पर व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और फेसबुक को लेेकर जोक पोस्ट किये जा रहे हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...