Stock market investment: इन सेक्टर्स में निवेश करने से मिलेगा अच्छा रिटर्न

फीचर्डStock market investment: इन सेक्टर्स में निवेश करने से मिलेगा अच्छा रिटर्न

Date:

नई दिल्ली। शेयर बाजार में निवेश को लेकर लोगों के मन में काफी सवाल होते हैं जो लोगों को काफी प्रभावित करते रहते हैं। इनमें से प्रमुख रूप से सबसे अधिक प्रभावित करने वाला सवाल शेयर बाजार में निवेश को लेकर कौन से प्रमुख सेक्टर हैं। जिसमें निवेश करने से लोगों को अच्छा रिटर्न मिलेगा। ऐसे कुछ सेक्टर्स हैं जहां पर निवेश करना आने वाले कुछ सालों में काफी फायदेमंद हो सकता है।

लक्ष्य और समय को करें निर्धारित

किसी भी तरीके का निवेश करने से पहले आपको अपने निवेश का लक्ष्य व उसके लिए आवश्यक समय निर्धारित करना चाहिए। यानी कि निवेश का लक्ष्य क्या है और उस लक्ष्य के लिए कितने समय तक निवेशित रहना चाहते हैं। अगर लॉन्ग टर्म के लिए निवेश कर रहे हैं तो बेहतरीन सेक्टर हैं इंफ्रास्ट्रक्चर, ऑटोमोबाइल व डिफेंस। इन सेक्टर्स में निवेश लंबे समय के लिए बेहद फायदेमंद रहने वाला है।

निवेश से पहले जानें Fundamental Analysis

इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में सरकार आने वाले समय में अच्छा निवेश करने वाली है। इसलिए इस सेक्टर की कम्पनियों में निवेश फायदेमंद रहने वाला है। ऐसे में अगर लॉन्ग रन में निवेश करना चाहते हैं तो इस सेक्टर की कम्पनियां अच्छा विकल्प हो सकती हैं। इसके अतिरिक्त इलेक्ट्रिक गाड़ियों को लेकर सरकार का रवैया काफी लचीला है। इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बाजार में उपलब्धता व जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए सरकार काम कर रही है। ऐसे में इस सेक्टर की कम्पनियों में निवेश फायदेमंद रहने वाला है।

डिफेंस में अच्छा रिटर्न

डिफेंस एक ऐसा सेक्टर है जिसमें हमेशा से अच्छा रिटर्न मिलता है। इसी के साथ मेक इन इंडिया के तहत देश डिफेंस के लिए आवश्यक उपकरणों पर निर्भरता को कम कर रहा है व आने वाले समय में देश में डिफेंस उपकरणों के उत्पादन पर बल दिया जा रहा है। जिस वजह से इस सेक्टर कम्पनियों में निवेश फायदेमंद हो सकता है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...